मौसम

Weather Alert Codes: क्या होता है रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट का मतलब, मौसम विभाग कब करता है जारी, जानिए डिटेल्स

नॉलेज डेस्क, Weather Alert Codes :– जब भी आप वेदर की न्यूज़ देखते हैं, तो आपके मन में यह सवाल जरूर उठता होगा कि आखिर अलर्ट कितने प्रकार के होते हैं. कौन सी परिस्थिति के लिए किस प्रकार का अलर्ट जारी किया जाता है. अलग-अलग रंग के Alert का क्या मतलब होता है. बता दें कि मौसम विभाग की तरफ से तीन प्रकार के अलर्ट जारी किए जाते हैं. रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट व इसके अलावा भी एक Green Alert अलर्ट होता है. आज की इस खबर में हम आपको सभी अलर्ट के बारे में जानकारी देंगे कि कौन सा अलर्ट कब और क्यों जारी किया जाता है.

cyclone toofan barish weather

जानिये मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए अलर्ट का मतलब 

येलो अलर्ट :- मौसम को लेकर खतरे की पहली घंटी माना जाता है. जब भी मौसम विभाग की तरफ से यह अलर्ट जारी किया जाता है, तो इसका मतलब है कि आपको कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है. आपको विभिन्न इलाकों के मौसम पर नजर बनाए रखनी है. Yellow Alert जारी करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को सतर्क करना होता है.

ऑरेंज अलर्ट :- जब मौसम थोड़ा और खराब हो जाता है, तो मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया जाता है. ऑरेंज अलर्ट जारी करने का मुख्य उद्देश्य होता है कि आपको इधर- उधर जाने से बचना चाहिए और मौसम पर भी नजर बनाए रखनी चाहिए. यदि बाहर जाना ज्यादा जरूरी नहीं है, तो आप घर में ही रहे. इस अलर्ट में मौसम येलो अलर्ट से ज्यादा खराब होता है.

ग्रीन अलर्ट :– जब मौसम सामान्य रहता है, तब विभाग की तरफ से Green Alert जारी किया जाता है. इसका मतलब होता है कि आप बिल्कुल सुरक्षित है और मौसम भी बिल्कुल साफ रहेगा. इसीलिए इसे अलर्ट के तौर पर कम ही इस्तेमाल किया जाता है.

रेड अलर्ट :- जब मौसम सबसे ज्यादा खराब होता है और भारी नुकसान की आशंका बनी रहती है, तब मौसम विभाग के तरफ से Red Alert जारी किया जाता है. इस अलर्ट के दौरान आपको सभी नियमों व दिशा निर्देशों का पालन करना जरूरी होता है. जब मौसम विभाग से हरी झंडी मिले, तभी आपको घर से बाहर निकलना चाहिए. हालांकि बेहद गंभीर परिस्थिति में ही यह अलर्ट जारी किया जाता है. इस अलर्ट में मौसम बेहद खराब होता है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे