नौकरीचंडीगढ़

Haryana CET News: हरियाणा CET परीक्षा पर पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट का बड़ा फैंसला, पेपर पर लगाई रोक

पंचकूला :- जैसा कि आप सभी जानते है हरियाणा में ग्रुप सी के लगभग 32 हज़ार पदों पर भर्ती की जानी है. लंबे समय से यह भर्ती प्रक्रिया अटकी हुई है. हरियाणा के विभिन्न बोर्डों, विभागों और निगमों में ग्रुप सी के पदों को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से भरा जाएगा. ऐसे में अब ग्रुप सी और डी के पदों के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी सीईटी को अनिवार्य किया गया है.

hssc

CET मेंस परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट 

ग्रुप सी के पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले सीईटी क्वालीफाई करना होगा और उसके बाद स्क्रीनिंग टेस्ट पास करना होगा. जो उम्मीदवार स्क्रीनिंग टेस्ट पास करेंगे, उन्हें ही पदों पर नियुक्ति दी जाएगी. ऐसे में आयोग की तरफ से परीक्षा का पूरा शेड्यूल तैयार कर लिया गया है. आयोग की तरफ से पहले चरण में 12 ग्रुपों की परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी भी कर दिया गया था. 12 ग्रुपों के लिए परीक्षा का आयोजन 1 और 2 जुलाई को होना निश्चित किया गया था.

Postpone हुई ग्रुप C की परीक्षाएं 

इससे पहले 24 और 25 जून परीक्षा की तिथि तय की गई थी, लेकिन किन्ही कारणों की वजह से परीक्षा की तिथि बदल दी गई और उन्हें एक और 2 जुलाई कर दिया गया. अब इस परीक्षा से संबंधित एक और बड़ी अपडेट सामने आ रही है. आपको बता दें कि हरियाणा ग्रुप सी CET Mains की जो परीक्षा जुलाई में होने जा रही थी, उसे Postpone कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि आंसर के में कुछ खामियां थी इसी कारण परीक्षा को स्थगित किया गया है.

हाईकोर्ट ने लगाई परीक्षाओं पर रोक

आयोग के चेयरमैन की तरफ से कहा गया था कि 8 तथा 9 जुलाई को भी अन्य ग्रुपों की परीक्षा होगी. ऐसे में एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है कि पंजाब और हरियाणा कोर्ट ने इस परीक्षा पर अपना फैसला सुनाया है जिसके अनुसार 1, 2, 8 और 9 जुलाई को होने वाली सीईटी परीक्षा को पोस्टपोन कर दिया गया है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे