मौसम

Weather Update: हरियाणा के इन क्षेत्रों मे अगले तीन घंटों मे होगी तेज बारिश, यहाँ से चेक करे पूरी लिस्ट

चंडीगढ़, Weather Update :- हरियाणा में पिछले 3-4 दिनों से मौसम काफी सुहावना बना हुआ है. बारिश की वजह से Temperature में भी हल्की सी गिरावट दर्ज की गई है. प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पिछले दो-तीन दिनों से बारिश देखने को मिल रही है, जिस वजह से गर्मी से भी लोगों को थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान (Today Haryana Rain Update) जारी किया गया है जिसके अनुसार आने वाले दो-तीन घंटों में हरियाणा के कुछ हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की जा सकती है.

barish 1

हरियाणा की इन तहसीलों में होगी तेज बारिश 

मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा के जुलाना, छछरौली आदि तहसीलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाए चलेंगी. साथ ही गरज व चमक के साथ तेज बारिश भी देखने को मिलेगी. वही गुरुग्राम, (Haryana Today Weather Update) लोहारू, झज्जर, रोहतक, हांसी, हिसार, महम, गोहाना, जुलाना, जींद, नरवाना, टोहाना, अंबाला, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली आदि में भी तेज हवाएं चलेंगी. साथ ही हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की जा सकती है. बारिश को लेकर मौसम विभाग की तरफ से येलो अलर्ट जारी किया गया.

हरियाणा में दस्तक दे चुका है मानसून 

हरियाणा में मानसून दस्तक दे चुका है, जिस वजह से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश देखने को मिल रही है. हरियाणा में बारिश का यह दौर 30 June तक जारी रहेगा. इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिली रहेगी. पिछले काफी समय से लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे. बारिश की वजह से Temperature में भी गिरावट दर्ज की गई है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे