फाइनेंस

Bank Holiday July 2023: बैंक जानें से पहले देख लें ये लिस्ट, जुलाई में सिर्फ आधे महीने खुलेंगे बैंक

नई दिल्ली, Bank Holiday July 2023 :- जून महीने के समाप्त होने के बाद अब जुलाई महीने की शुरुआत हो चुकी है. नए महीने की शुरुआत के साथ ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने July महीने में होने वाली बैंकों की छुट्टियों की सूची जारी कर दी है. यदि आपको भी जुलाई महीने में बैंक से जुड़े कार्य करने हैं तो बैंक में जाने से पहले एक बार RBI द्वारा जारी Holiday लिस्ट को अवश्य देख ले. अन्यथा आपको बैंक जाकर वापस आना पड़ सकता है, साथ ही आपका Bank से जुडा काम भी अधूरा रह सकता है.

bank holiday news

RBI ने जारी किया छुट्टियों का कैलेंडर

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी Holiday लिस्ट के हिसाब से जुलाई महीने में होने वाली छुट्टियों में कुछ विशिष्ट छुट्टियां भी शामिल है जो किसी विशेष राज्यों के लिए होंगी. RBI द्वारा जारी इस सूची के हिसाब से July महीने में कुल 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई कार्य निपटाना है तो इन 15 दिनों में निपटा सकते हैं. इस Holiday लिस्ट में Sunday के साथ- साथ दूसरे और चौथे Saturday की भी छुट्टियां शामिल है. इन छुट्टियों में से 8 छुट्टियों को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत सूचीबद्ध किया गया है जबकि बाकी नियमित सप्ताहत छुट्टियां शामिल है.

पैसों के लेनदेन से संबंधित नहीं होंगी समस्या 

July महीने के पहले और तीसरे शनिवार को बैंक कारोबार के लिए खुले रहेंगे, जबकि इन दिनों बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. यदि आपको रुपयों के लेन देन से संबंधित कोई कार्य है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि RBI के द्वारा Online सुविधा लागू की गई है. Bank की छुट्टियों के दौरान भी मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग हमेशा की तरह चालू रहेगी. इस दौरान आप बैंक द्वारा दी जा रही ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं.

बैंक हॉलिडे लिस्ट 

  • 2 जुलाई 2023: रविवार
  • 5 जुलाई 2023: गुरु हरगोबिंद सिंह जयंती (जम्मू, श्रीनगर)
  • 6 जुलाई 2023: MHIP दिवस (आइजोल)
  • 8 जुलाई 2023: दूसरा शनिवार
  • 9 जुलाई 2023: रविवार
  • 11 जुलाई 2023: केर पूजा के अवसर पर अगरतला में अवकाश
  • 13 जुलाई 2023: भानु जयंती (गंगटोक)
  • 16 जुलाई 2023: रविवार
  • 17 जुलाई 2023: यू तिरोट सिंग डे (शिलांग)
  • 21 जुलाई 2023: ड्रुकपा त्शे जी (गंगटोक)
  • 22 जुलाई 2023: चौथा शनिवार
  • 23 जुलाई 2023: रविवार
  • 28 जुलाई 2023: आशूरा के कारण जम्मू व श्रीनगर में अवकाश
  • 29 जुलाई 2023: मोहर्रम (आइजोल, बेंगलुरु, भोपाल, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, शिमला, अगरतला, लखनऊ, नागपुर, मुंबई, अगरतला, चेन्नई, भोपाल, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, तेलंगाना, जयपुर, कानपुर, पटना)
  • 30 जुलाई 2023: रविवार

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे