DA Hike News: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जल्द आएगी दोगुनी खुशी, DA के साथ इतने रूपए बैंक अकाउंट में होंगे क्रेडिट
नई दिल्ली :- यदि आप भी केंद्र सरकार में सरकारी नौकरी करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. आज की यह खबर सुनकर केंद्र के सरकारी कर्मचारी खुशी से झूम उठेंगे. बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से जल्द ही सरकारी कर्मचारियों के डीए के साथ HRA मे भी वृद्धि की जा सकती है. इसी से संबंधित एक बड़ी खबर सामने आ रही है.

2 साल से नहीं बढ़ा HRA
जैसा की आपको पता है कि Centre Government की तरफ से इससे पहले मार्च महीने में DA में वृद्धि की गई थी. वही इसके विपरीत, HRA में वृद्धि हुए 2 साल बीत चुके हैं. उस दौरान सरकारी कर्मचारियों का डीए 25% देखने को मिला था. आज के मौजूदा समय में डीए में काफी वृद्धि हो चुकी है, जबकि HRA में कोई बदलाव नहीं किया गया है. कुछ मीडिया से सामने आया है कि जल्द ही सरकारी कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस (House Rent Allowance) में भी वृद्धि की जा सकती है.
जल्द होगी HRA में बढ़ोतरी
यदि केंद्र सरकार की तरफ से ऐसा किया जाता है तो कर्मचारियों की Salary में निश्चित रूप से ही वृद्धि होगी. बता दें कि सरकारी कर्मचारियों का HRA उस शहर पर Basic करता है जिस शहर में वे रहते हैं. इसे तीन तरह से एक्स, वाई और जेड में Categorize किया जाता है. X, Y और Z. वर्तमान में, जेड कैटेगिरी में आने वाले कर्मचारियों का एचआरए उनके Basic का 9 फीसदी होता है. सरकारी कर्मचारियों के एचआरए में जल्द ही 3 पर्सेंट तक की वृद्धि देखने को मिल सकती है.
कर्मचारियों को था 1 जुलाई का इंतज़ार
केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से 1 July का इंतजार कर रहे थे, क्योंकि यही वही तारीख है जब महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होनी थी. जुलाई के महीने में केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को उनके DA में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 42% से इजाफा हो कर 46 फ़ीसदी हो सकता है. केंद्र सरकार की तरफ से कर्मचारियों का डीए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर तय किया जाता है. AICPI नंबर हर महीने के Last में जारी किए जाते हैं. इन नंबरों के आधार पर ही DA स्कोर में हर 6 महीने के बाद बदलाव देखने को मिलता है.
