SBI New Scheme: SBI ने शुरू की नई Scheme, मिल रहा है 7.6 फीसदी का ब्याज
नई दिल्ली :- State Bank Of India (SBI) लोगों को Savings पर कई प्रकार के Offer प्रदान करता है. इससे लोग बैंकों में अपना पैसा अलग – अलग Scheme में जमा कर उस पर Return भी हासिल कर सकते हैं. State Bank Of India के द्वारा एक नई Scheme लाई गई है, जिसमें शानदार ब्याज मुहैया करवाया जा रहा है. आपको बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक ने ऊंची ब्याज दरों के साथ एक नई Special FD Scheme की घोषणा की है. यह योजना सामान्य श्रेणी के निवेशकों के साथ – साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी उपलब्ध है. परंतु आपको बता दें कि यह एक सीमित अवधि का Offer है, जो अगले महीने समाप्त हो जाएगा.

अमृत कलश डिपाजिट Scheme
SBI की नई योजना का नाम अमृत कलश Deposit है. आपको बता दें कि इस Scheme में आकर्षक ब्याज दर 400 दिनों का कार्यकाल और बहुत कुछ दिया जा रहा है. अमृत कलश डिपॉजिट स्कीम घरेलू और NRI दोनों ग्राहकों के लिए पेश की गई है.
पात्रता
आपको बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक की नई 400 दिनों की अवधि की FD घरेलू और एन आर आई दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. दोनों ही ग्राहक इस Scheme का लाभ उठा सकते हैं.
वैधता
आपको बता दें कि यह नई जमा योजना 15 फरवरी 2023 से 31 मार्च 2023 तक वैध है. आप इस अवधि के दौरान इस Scheme की शुरुआत कर सकते हैं.
ब्याज दर
अमृत कलश डिपाजिट योजना वरिष्ठ नागरिकों को 7.6 प्रतिशत ब्याज उपलब्ध करवाता है. इसके अलावा इस योजना में अन्य ग्राहकों को 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है.
कार्यकाल
आपको बता दें कि अमृत कलश योजना 400 दिनों की अवधि के लिए है.
ब्याज का भुगतान
आपको बता दें कि SBI की Scheme में ब्याज का भुगतान Maturity पर किया जाएगा.
टीडीएस
अमृत कलश डिपॉजिट स्कीम में टीडीएस आयकर अधिनियम के अनुसार दर लागू होगी.
समय से पहले निकासी
यदि आप इस स्कीम में पहले ही पैसों की निकासी करना चाहते हैं तो कर सकते हैं. नई अमृत कलश योजना में आपको समय से पहले निकासी और कर्ज की सुविधा भी मिलेगी.
