SBI News: SBI ने दी करोड़ों ग्राहकों को दी बड़ी सौगात, अब बिना कार्ड के भी निकलेंगे किसी भी ATM से पैसे
नई दिल्ली :- बदलते दौर के साथ सारी चीजें बदल रही है. आए दिन नई- नई Technology आ रही है जो अनेक प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है.कुछ वक़्त पहले तक किसी को अंदाजा भी नहीं था कि एटीएम मशीन से बिना डेबिट कार्ड (ATM Card) के भी पैसा निकल सकता है. आपको भी सुनने में यह थोड़ा अजीब लग रहा होगा मगर टेक्नोलॉजी ने सब कुछ परिवर्तित कर दिया है.

ATM से पैसा निकालने के लिए नहीं होगी डेबिट कार्ड की जरूरत
अब आपको ATM से पैसा निकालने के लिए डेबिट अथवा एटीएम कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी. पब्लिक सेक्टर के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की तरफ से रविवार को डिजिटल बैंकिंग एप्लिकेशन योनो (YONO) को रिवैम्पड किया गया और इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश विड्रॉल यानी आईसीसीडब्ल्यू (ICCW) सुविधाएं भी पेश की गई.
YONO को नए अवतार में किया गया है पेश
State Bank Of India के चेयरमैन दिनेश खारा ने एक बयान में बताया कि, “एसबीआई Advanced डिजिटल बैंकिंग समाधान Launch करने के लिए समर्पित है जो हर भारतीय को वित्तीय आजादी और सुविधा के साथ सशक्त बनाता है, हमारे ग्राहकों को कोई समस्या न आए और वें सुखद डिजिटल अनुभव ले सके इन चीजों के मद्देनजर YONO ऐप को नए रूप में लाया गया है.” SBI चेयरमैन का मानना है कि इससे एसबीआई के हर भारतीय के लिए योनो (YONO for Every Indian) मिशन को सच्चाई में बदलने का उद्देश्य पूरा होगा.
बैंक ग्राहकों को मिलेगी कई तरह की सुविधाएं
इनहैंस्ड योनो ऐप के जरिये किसी भी बैंक Customer को योनो के नए रूप में स्कैन और Pay, Pay By Contact और Request Money जैसी यूपीआई सुविधाओं तक एक्सेस मिलेगा. यही नहीं इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश विड्रॉल Service के तहत एसबीआई और दूसरे बैंकों के ग्राहक ‘UPI QR Cash’ फंक्शनैलिटी का इस्तेमाल करके किसी भी बैंक के ICCW सुविधा से लैस एटीएम से कैश भी Withdral कर सकते है.
