Haryana News

Haryana News: हरियाणावासियो को बड़ा झटका, अब गांवों में भी पानी का बिल वसूलेगी हरियाणा सरकार

चंडीगढ़ :- हरियाणा सरकार की तरफ से आम नागरिकों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जाती है, इनका मुख्य उद्देश्य आम आदमियों को राहत पहुंचाना होता है. अब Haryana Government की तरफ से गांव में रहने वाले लोगों से पानी का बिल वसूला जा सकता है. इसको लेकर कई प्रकार की खबरें सामने आ रही है. बता दें कि सरकार की तरफ से इसकी जिम्मेदारी सेल्फ हेल्प ग्रुप को भी सौंपी जा सकती है. इसी दिशा में जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्रस्ताव भी तैयार किया गया है.

haryana cm 3

जल्द गांव के लोगों को सरकार देगी बड़ा झटका 

बता दें कि गांवों में पानी के अधिक दुरूपयोग करने की खबरें सामने आती रहती है और गांवों मे लोगों से पानी का बिल भी नहीं लिया जाता. इसीलिए अब इसको लेकर एक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. पानी आपूर्ति स्कीम के तहत सेल्फ हेल्प ग्रुप पंचायतों के अधीन पानी के दुरुपयोग पर रोक लगाएंगे और इसके संचालन की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर होगी. इसके साथ-साथ प्रदेश में अब तीन सालाना आय वाली विधवाओं और निराश्रित महिलाओं को भी हरियाणा सरकार की तरफ से Pension दी जाएगी. बुजुर्गों के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से पहले से ही Income 2 लाख रूपये से बढ़ाकर 3 लाख रूपये कर दी गई है.

आज होगी मंत्रिमंडल की अहम बैठक 

आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की एक अहम Meeting होने वाली है. इस बैठक में काफी मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है. यह दो मुद्दे भी इस Meeting में काफी अहम होने वाले हैं. इसके साथ ही कुल 14 प्रस्ताव भी इस बैठक में रखे जा सकते हैं. उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को भी सम्मानित करने के लिए तीन स्टेट पुलिस अवार्ड शुरू करने की आज मंजूरी मंत्रिमंडल की बैठक में मिल सकती है. बता दे कि गृह मंत्री अनिल विज पहले ही पुलिस अवार्ड, गृह मंत्री पुलिस अवार्ड और डीजीपी पुलिस अवार्ड शुरू करने का ऐलान कर चुके हैं, अब देखना होगा कि मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर क्या फैसला आता है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे