Haryana PPP News: Family ID को लेकर हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, जाँच के लिए कोऑर्डिनेटर की हुई नियुक्ति
चंडीगढ़ :- जैसा कि आपको पता है कि हरियाणा में अब तक परिवार पहचान पत्र (PPP) पर 72 लाख के करीब परिवार रजिस्ट्रेशन करवा चुके है. वहीं प्रदेश सरकार की तरफ से इनमें से 68 लाख के आसपास परिवारों का Data भी वेरीफाई किया जा चुका है. कुछ लोगों ने परिवार पहचान पत्र में काफी गलतियां की हुई है. परिवार पहचान पत्र में आ रही दिक्कतों पर अब Haryana Government की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है.

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला
हरियाणा सरकार की तरफ से हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण का गठन किया गया है. इसके लिए सरकार की तरफ से एक कोऑर्डिनेटर की भी नियुक्ति की गई है. इसके जरिए ही प्रदेश सरकार की तरफ से फैमिली आईडी की कम्युनिटी आउटरीच जानने के साथ ही इसकी मॉनिटरिंग का कार्य भी किया जाएगा. सरकार की तरफ से रेवाड़ी के रहने वाले सतीश खोला को कोऑर्डिनेटर नियुक्त करने के Order दिए गए हैं.
सतीश खोला को नियुक्त किया गया कोऑर्डिनेटर
बता दें कि कोऑर्डिनेटर सतीश खोला की नियुक्ति सरकार की ओर से 1 साल के लिए की गई है. वहीं प्रदेश सरकार की तरफ से इस दौरान इन्हें 1.25 लाख रुपए प्रति महीना Salary भी दी जाएगी. कोऑर्डिनेटर सतीश खोला रेवाड़ी विधानसभा में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता है, मौजूदा समय में वह BJP के सेवा प्रकोष्ठ हरियाणा के प्रदेश संयोजक भी है. पार्टी नेताओं की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार रेवाड़ी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा भी पार्टी नेतृत्व को बता चुके हैं.

