Rain Alert: हरियाणा की इन जगहों पर अगले तीन घंटे में होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी की लिस्ट
चंडीगढ़, Rain Alert :- हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. प्रदेश में कल और आज सुबह से ही बूंदाबांदी जारी है. बारिश की वजह से तापमान में भी थोड़ी सी गिरावट दर्ज की गई है. बारिश आने से मौसम भी काफी (Haryana Weather Update) सुहावना बना हुआ है. मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है जिसके अनुसार आने वाले दो- तीन घंटों में हरियाणा के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है.

प्रदेश के इन हिस्सों में अगले दो-तीन घंटों में होगी तेज बारिश
मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दो-तीन घंटों में हरियाणा के समालखा, बापौली, कैथल, थानेसर, अंबाला, कालका, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली, पंचकूला, घरौंडा, करनाल, इसराना, पानीपत, असंध आदि (Today Rain Update) क्षेत्रों में मध्यम से तेज बरसात देखने को मिल सकती है. बारिश के साथ-साथ यहां तेज हवाएं भी चल सकती है. बारिश का यह सिलसिला अभी प्रदेश में कुछ दिन और जारी रहेगा.
इन स्थानों पर होगी हल्की बूंदाबांदी
आने वाले दो-तीन घंटों में हरियाणा के भिवानी, तोशाम, रोहतक, बवानीखेड़ा, हांसी, हिसार, आदमपुर, नारनौल, फतेहाबाद, करनाल महम, जुलाना, सफीदों, जींद आदि स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. हरियाणा में 8 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा. अबकी बार मॉनसून में जमकर मेघा बरसे हैं.
#NOWCAST HARYANA pic.twitter.com/LHLQ3wmPD9
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) July 5, 2023


rrVWMyGOue4FPpjWxfPHLPVqRsk0MyNwzjKA9n0ibI9dMJgftQ5sxLfj7W7NYwj08xrRpfsQqBjgmIIHKSoLBEQkntlBRAqUllIuNav5FWuOllXVaAdnnwrrezF8UhumrBef17PoNFRggpOQiYKOcX90heejjFbo70gN97UCruXNtC961PIJ7BM2CiZzi8bTsBgo