Haryana News

Haryana News: अब हरियाणा में तहसीलदार के साथ ये अधिकारी भी कर सकेंगे रजिस्ट्री, दस दिन के अंदर मिलेगा इंतकाल

चंडीगढ़ :- आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रेस वार्ता की. इस दौरान हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर की तरफ से प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी गई है. मुख्यमंत्री ने जमीन के इंतकाल की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है. सीएम ने कहा कि अभी तक इंतकाल के लिए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. उन्हें बार- बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब Government की तरफ से ऐसी व्यवस्था कर दी गई है जिससे लोगों को कार्यालय में चक्कर काटने की कोई भी आवश्यकता नहीं होगी. वे Online तरीके से ही अपना काम करवा पाएंगे.

chandigarh court

सीएम मनोहर लाल खट्टर का बड़ा ऐलान 

सीएम ने कहा कि नए इंतकाल को समयबद्ध सीमा में ऑनलाइन शुरू किया जाएगा. रजिस्ट्री होने के बाद उसे 10 दिन तक पोर्टल पर डाल दिया जाएगा, इस दौरान यदि किसी भी व्यक्ति की तरफ से कोई ऑब्जेक्शन नहीं उठाया जाता, तो अपने आप ही व्यक्ति का नाम रजिस्ट्री में बदल जाएगा. यदि कोई ऑब्जेक्शन होता है, तो उसके बाद खुद ही फाइल संबंधित एसडीएम के पास पहुंच जाएगी.

जल्द सरकार की तरफ से रजिस्ट्री को लेकर बनाई जाएगी नई व्यवस्था

इसके साथ ही तहसीलदारों की तरह उपजिलाधिकारी (SDM) और जिला रेवेन्यू अधिकारी (DRO) भी जमीन की रजिस्ट्री कर सकेंगे. जल्द ही Government की तरफ से इस प्रकार की योजना भी बनाई जाएगी, जिससे पूरे जिले की रजिस्ट्री किसी ऑफिस में ही की जा सके. बता दें कि केवल तहसील स्तर पर ही इस व्यवस्था को लागू किया जा सकता है. सीएम ने कहा कि व्यवस्था ऐसी बना देंगे कि सीधे जाओ और रजिस्ट्री करा कर वापस घर आओ.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे