नई दिल्ली

Rahul Gandhi News: कांग्रेस समर्थकों के लिए बुरी खबर, राहुल गाँधी को हाई कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा

नई दिल्ली, Rahul Gandhi News :- मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. बता दें कि गुजरात हाईकोर्ट की तरफ से 2 साल की सजा बरकरार रखने का फैसला लिया गया है. हाईकोर्ट ने उनकी रिव्यू पिटिशन को खारिज करते हुए कहा कि ऐसे आधार पर सजा पर रोक की मांग कर रहे हैं, जिसका कोई अस्तित्व ही नहीं है. सजा पर रोक लगाने से संबंधित कोई भी नियम नहीं है. अभी भी Rahul Gandhi के खिलाफ 10 केस पेंडिंग है.

rahul ghandi

मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को बड़ा झटका  

बता दे कि 23 मार्च 2023 को सूरत की सेशन कोर्ट की तरफ से राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई गई थी. जैसे ही हाईकोर्ट की तरफ से यह फैसला आया था, कुछ मिनटों के बाद उन्हें जमानत भी काफी आसानी से मिल गई थी. उनको झटका तो Next Day लगा था, जब उनकी संसद की सदस्यता चली गई थी. इसके बाद राहुल ने सूरत कोर्ट में फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए रिव्यू पिटिशन दाखिल की थी. अब हाईकोर्ट की तरफ से इस पर सुनवाई करने से स्पष्ट मना कर दिया गया है.

यह था पूरा मामला

साल 2019 में राहुल गांधी की तरफ से कर्नाटक की सभा के दौरान मोदी सरनेम को लेकर एक बड़ा बयान दिया गया था, इस दौरान उन्हें नहीं पता था कि यह बयान उनकी इतनी मुश्किलें बढ़ा सकता है. उन्होंने कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है. इसके बाद गुजरात के भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी की तरफ से राहुल के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया गया था. राहुल को 2 साल की सजा सुनाने के बाद संसद की तरफ से भी 24 मार्च को करीब 2:30 बजे उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी. राहुल गांधी केरल के वायनाड से लोकसभा के सदस्य थे.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे