मौसम

Haryana Weather News: हरियाणा मे पूरे जुलाई मेहरबान रहेंगे मेघा, मौसम विभाग के पूर्वानुमान से खिले आम जनता के चेहरे

चंडीगढ़, Haryana Weather News :- हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मौसम काफी सुहावना बना हुआ है. मौसम के बदले हुए मिजाज से लोग भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली हुई है. अरब सागर से नमी वाली हवाओं की वजह से हरियाणा (Haryana Today Weather Update) के अधिकतर क्षेत्रों में 5 से 8 जुलाई के बीच बारिश देखने को मिली. बारिश की वजह से जहां लोगों को गर्मी से तो राहत मिल गई है, परंतु जलभराव की वजह से उनकी परेशानियां भी बढ़ गई है. सड़कों पर भी काफी पानी जमा है.

barish

बना हुआ है एक साइक्लोनिक सरकुलेशन 

मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है जिसके अनुसार मानसून टर्फ सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर बना हुआ था. अब यह धीरे- धीरे जैसलमेर, कोटा, शिवपुरी से होता हुआ बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है, जिससे (Today Haryana Weather Update) बंगाल की खाड़ी की तरफ मानसूनी हवाएं आ रही है. इसके साथ ही एक साइक्लोनिक सरकुलेशन उत्तर पश्चिमी राजस्थान के ऊपर भी बना हुआ है.जिससे अरब सागर की तरफ से नमी वाली हवाई भी आ रही है.

आज हरियाणा में इन स्थानों पर होगी तेज बारिश 

वातावरण में नमी की अधिकता की वजह से आज और कल राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में तेज गरज व चमक के साथ मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. वही उत्तर हरियाणा के कुछ स्थानों  (Today Haryana Rain Update) पर इस दौरान तेज बारिश आने की संभावना भी बनती हुई दिखाई दे रही है. 11 व 12 जुलाई को राज्य के पश्चिमी हिस्सों में आंशिक बादलवाई व कई स्थानों पर छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है.13 जुलाई को फिर से राज्य में बारिश आने की संभावना बन रही है. अभी लोगों को कुछ दिन गर्मी से राहत मिली रहेगी.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे