चंडीगढ़

हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 1000 नई बसें, CM मनोहर लाल ने 70 बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंडीगढ़ :- प्रदेश सरकार यातायात प्रणाली को बेहतर व मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है. समय- समय पर Roadways बेड़े में नई बसें शामिल की जाती है. वही देश में बड़े स्तर पर सड़कों का और Express- way का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है. नागरिकों को बेहतरीन यातायात सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए CM मनोहर लाल खट्टर ने पंचकुला से BS-6 मानक वाली 70 नॉन AC बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

bus 3

31 मार्च तक शामिल की जाएंगी 400 नई बसें

CM मनोहर लाल ने कहा कि राज्य को बेहतरीन सार्वजनिक यातायात सुविधाएं देना प्रदेश सरकार का प्रमुख लक्ष्य है. इसलिए उन्होंने Roadways बेड़े में 1000 नई बसें शामिल करने का लक्ष्य बनाया है. पहले चरण के तहत कुछ बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. जबकि 400 नई बसें 31 March 2023 तक शामिल की जाने की संभावना है. इसके अलावा शेष बसें June 2023 तक Roadways बेड़े में शामिल कर ली जाएंगी. सरकार यातायात को पहले की अपेक्षा ओर भी बेहतर बनाने में लगी हुई है.

550 इलेक्ट्रिक बसें बेड़े में शामिल करने की योजना 

CM ने बताया कि Bus बेड़े में 550 Electric बसे भी शामिल करने की योजना है. पहले चरण में 50 बसें फरीदाबाद और 50 बसें गुरुग्राम जिले में भेजी जाएंगी. उन्होंने बताया कि राज्य में पहली बार पूरी तरह से Non- AC बसें खरीदी गई है. इससे पहले विभाग बस/चेसिस निर्माताओं से चेसिस खरीदता था उसके बाद हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन गुरुग्राम द्वारा Bus बॉडी फेब्रिकेशन किया जाता था. Bus बॉडी का फेब्रिकेशन करने में समय अधिक लगता था जिस वजह से बसों की आपूर्ति होने में भी लंबा समय लग जाता था.

बस में दिए गए फीचर्स 

CM ने बताया कि BS-6 उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करने वाली 1000 नॉन AC बसों की खरीद के लिए राज्य परिवहन हरियाणा के प्रस्ताव को CM की अध्यक्षता में आयोजित उच्चाधिकार प्राप्त कर समिति में अनुमोदित किया गया था. इस अवसर पर पंचकूला के उपायुक्त महावीर कौशिक, परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. इन बसों में वाहन लोकेशन ट्रैकिंग Device, बसों के बेहतर नियंत्रण के लिए एयर प्रेशर वाले फ्रंट सर्विस दरवाजे, केंद्रीय मोटर वाहन नियम के अनुसार पैनिक बटन जैसी सुविधाएं दी गई है.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे