Haryana Weather Update: आज हरियाणा के इन 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, कई शहरों में स्कूल और दफ्तर बंद
चंडीगढ़, Haryana Weather Update :- हरियाणा में फिलहाल बारिश का दौर जारी है. पहले बारिश ने गर्मी से राहत दी थी लेकिन अब बारिश आफत बन चुकी है. बारिश की वजह से धीरे-धीरे हालात बिगड़ने लगे हैं. आज भी हरियाणा में तेज बारिश हो सकती है ऐसे में उत्तर हरियाणा के साथ दक्षिण और दक्षिण पूर्व के 16 जिलों भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

बारिश के कारण स्कूलों की हुई छुट्टी
बारिश के कारण अंबाला, रोहतक, फरीदबाद समेत कई शहरों में स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की गई है. शिक्षा निदेशालय की तरफ से यह फैसला बच्चों की सुरक्षा के लिए लिया गया है. Gurugram में डिप्टी कमिश्नर ने सभी ऑफिसों को Work From Home शुरू करने के लिए निर्देशित किया है. वहीं जलभराव से पैदा हुई स्थिति को देख CM मनोहर लाल कौशल्या डैम पर गये. यहां सीएम ने बताया कि 2 दिन से बारिश काफी हुई है जिसके कारण कौशल्या डैम के पानी का Level ऊपर चला गया था. डैम से 4000 क्यूसिक पानी की निकासी की गई है.
आज 16 जिलों में Alert
हरियाणा में आज यानी सोमवार को 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें हरियाणा के उत्तर क्षेत्र के जिले पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल के साथ दक्षिण और दक्षिण पूर्व के जिले महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत जिले शामिल है. बारिश की वजह से हरियाणा के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग हालात पैदा हो रहे हैं लगातार बारिश होने की वजह से पानीपत में पानी-पानी हो गया है.
हर जिले में बारिश से लोग परेशान
हालात यह है कि पानी न निकलने से गलियों में भरे बरसाती पानी में बच्चे Boating कर रहे है. करनाल के कर्ण विहार में बारिश के चलते शनिवार देर रात एक मकान में सो रहे परिवार के ऊपर मकान की छत गिर गई. पानी न निकलने से सड़कें तालाब बन चुकी है. हरियाणा में पिछले कुछ घंटों में नदियों में तेज पानी आ सकता है. इसको देखते हुए प्रशासन ने सबको निर्देशित किया है कि आने वाले 48 घंटों तक लोग नदियों से दूर रहें.

