फाइनेंस

GST News: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा फैंसला, अब सिनेमा हॉल्स में मिलेगा सस्ता खाना

नई दिल्ली :- कल जीएसटी परिषद (GST Counsel) की 50वीं बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से कई मुद्दों पर चर्चा की गई. केंद्र सरकार की तरफ से जीएसटी से संबंधित एक बड़ा कदम उठाया गया है. इस बैठक में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी व अन्य कई लोगों ने हिस्सा लिया. फिलहाल जीएसटी की इस मीटिंग में ऑनलाइन Gaming पर लगने वाली GST को लेकर बड़ा निर्णय किया गया है.

nirmla sitaraman

कैंसर की दवाओं में जीएसटी से मिल सकती है राहत

जीएसटी परिषद की ओर से ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और घुड़दौड़ में दांव पर लगाई जाने वाली पूरी Amount पर 28 फीसदी की Rate से Tax लगाने का Decision हुआ है. पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने जीएसटी परिषद की Meeting में लिए गए इस निर्णय के बारे में सबको बताया. वित्त मंत्री ने बताया कि परिषद ने कैंसर के इलाज में Use होने वाली डाइनुटक्सिमैब दवा और दुर्लभ बीमारियों के इलाज में प्रयोग होने वाले Special चिकित्सकीय खाद्य उत्पाद (FSMP) के Import पर GST से राहत प्रदान करने के बारे में भी विचार किया गया है.

सिनेमा हॉल में मिलने वाली खाने पीने की चीजों पर कम हुई जीएसटी 

इसके अतिरिक्त जीएसटी काउंसिल ने बैठक में निर्णय लिया और कहा कि सिनेमाहाल में खाने- पीने के सामान पर लगने वाली जीएसटी की दर में कटौती की जाएगी. Cinema Hall में मिलने वाले खाने के सामान पर पहले 18 फीसदी जीएसटी थी जो अब 5 फीसदी करने की घोषणा की गई है. इस फैसले को जीएसटी परिषद में भी मंजूरी मिल चुकी है.

28% के रेट से वसूला जाएगा टैक्स 

महाराष्ट्र के वन एवं मत्स्यपालन मंत्री सुधीर मुनगंतीवार ने बताया कि जीएसटी परिषद ने ऑनलाइन गेमिंग के मामले में दक्षता वाले खेल और भाग्य आधारित खेल के बीच अंतर करने की संकल्पना नहीं अपनाने का निर्णय किया है. उन्होंने बताया कि इन तीनों खेलों में दांव पर लगाई गई पूरी अमाउंट पर ही 28 प्रतिशत की दर से Tax लिया जाएगा . इसके अतिरिक्त जीएसटी परिषद ने अपीलीय न्यायाधिकरणों के गठन के प्रस्ताव के लिए भी हामी भरी है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे