फाइनेंस

Bank News: पुराने घर को ठीक करने के लिए बैंक देगा ‘मोटा रूपया’, इस तरह करें आवेदन

नई दिल्ली :- यदि आपका घर पुराना है और आप इसे नए जमाने के हिसाब से डिजाइन करना चाहते हैं या फिर इसे Renovate करना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि इसके लिए आप लोन का सहारा ले सकते हैं. यह लोन घर की लागत कम करने के लिए दिया जाता है. यह ऋण काफी Famous है, जो ज्यादातर बैंकों, गैर- बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों (HFC) की तरफ से दिया जाता है.

paise 3 2

गृह नवीनीकरण के लिए ले सकते हैं 25 लाख रुपए तक का लोन 

अगर आपको अपने घर में रसोई या बाथरूम को फिर से बनाना हो या फिर कोई नया कमरा जोड़ना हो, बिजली इत्यादि में सुधार करना चाहते हैं तो यह लोन बिल्कुल उपयुक्त है. इस ऋण में आप 5 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन ले सकते हैं, जबकि Home Renovation के लिए 25 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है. हालाँकि, यह ऋणदाता पर Depend है कि वह कितना Loan चाहता है. इसके अतिरिक्त ही ग्राहक की संपत्ति और अन्य दस्तावेजों के आधार पर भी लोन की राशि प्रदान की जाती है.

इन कागजातों की होती है आवश्यकता

इस लोन का लाभ लेने के लिए आप भारत के नागरिक होने चाहिए, आय के Regular सोर्स भी होने चाहिए. आपकी उम्र 21 साल होनी चाहिए और आप का क्रेडिट स्कोर भी बेहतर होना चाहिए. आपको आय और रोजगार का प्रमाण, अच्छा क्रेडिट स्कोर और स्थिर फाइनेंस हिस्ट्री भी दिखानी पड़ सकती है. भारत में घर के नवीनीकरण के लिए जरूरी कागजातो में पहचान, पता, आय और रोजगार का प्रमाण इत्यादि होने चाहिए. आपके पास यह प्रमाण भी होना चाहिए कि यह संपत्ति आपकी है.

20 साल तक हो सकती है लोन चुकाने की अवधि

अगर आप घर के नवीनीकरण के लिए Loan लेते हैं, तो बैंक होम लोन की अपेक्षा ज्यादा Interest लेंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि इन लोन में जोखिम होता है. होम लोन फ्लोटिंग ब्याज दरों पर प्रदान किए जाते हैं. होम लोन की इंटरेस्ट रेट क्रेडिट स्कोर, लोन राशि, नियोक्ता की प्रोफ़ाइल और बिजनेस इत्यादि को ध्यान में रखकर दी जाती है. इसकी ब्याज दरें पर्सनल लोन की अपेक्षा कम होती हैं, जो 8% से 12% तक हो सकती हैं. इस लोन को चुकाने के लिए आपको 20 साल तक का वक्त दिया जाता है. यदि आप यह लोन लेते हैं तो उधारकर्ता धारा 24 (बी) के तहत कर कटौती के तहत सालाना 30,000 रुपये तक के ब्याज का दावा कर सकता है. यह कटौती स्वयं के घर पर 2 लाख रुपये तक के ब्याज भुगतान पर की हो सकती है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे