Haryana News

Haryana Roadways: हरियाणा से चंडीगढ़- हरिद्वार व पहाड़ी क्षेत्रों के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार हरियाणा रोडवेज, रेलवे का संचालन बाधित

चंडीगढ़ :- जैसा कि आपको पता है कि मौजूदा समय में सबसे अधिक बसों का संचालन दिल्ली व चंडीगढ़ रूट पर हो रहा है. अब चंडीगढ़ से हरिद्वार सहित अधिकतर पहाड़ी इलाकों के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है. आज सुबह से ही बसों को उनके निर्धारित मार्ग के लिए हरी झंडी दिखाई गई. Roadways Department की तरफ से रास्तों पर निगरानी रखने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी तैनात कर दी गई है. इस संबंध में हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो के महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा से भी बातचीत की गई.

haryana roadways bus

Haryana Roadways ने इन रूटों पर शुरू की बस सेवा 

अश्वनी डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि डिपो की सभी 211 बसों का संचालन किया जा रहा है. मौजूदा समय में सबसे ज्यादा बसें Delhi से चंडीगढ़ के रास्ते पर चलाई जा रही है. इसके साथ-साथ अंबाला कैंट बस अड्डे से जालंधर, पठानकोट, पटियाला, लुधियाना आदि रूट पर भी बसें शुरू कर दी गई है. यमुनानगर, हरिद्वार, मनाली, धर्मशाला, कटरा आदि रूटों पर भी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया गया है.

इस रूट पर चलाई जा रही है 10 से ज्यादा बसें 

ज्यादा से ज्यादा मार्गो पर बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है, परंतु फिर भी एक मार्ग ऐसा हैं जो अभी भी बाधित है . हम हिसार- कैथल Route की बात कर रहे है. अंबाला डिपो से मिली जानकारी के अनुसार बसों को अंबाला कैंट- पीपली और कुरुक्षेत्र के रास्ते से कैथल की तरफ भेजा जा रहा है. इस रास्ते पर लगभग 10 से ज्यादा बसें चलाई जा रही है. वही लखनऊ में बसों को फिर से चलाने का फैसला लिया गया था. पिछले 3 दिन से रोडवेज की तरफ से लखनऊ रूट पर बसें चलाई जा रही है. ट्रेनों के बंद होने की वजह से बस अड्डे पर भी काफी भीड़ दिखाई दे रही है.

अभी भी बाधित है कई रेलवे मार्ग 

आज सुबह ही 2 बसों को तो अंबाला कैंट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. दिल्ली और अमृतसर का रेल मार्ग भले ही मौजूदा समय में चल रहा हूं, परंतु अंबाला कालका और सहारनपुर का रेल मार्ग अभी भी पूरी तरह से बाधित है, अर्थात् वहां पर ट्रेनों का संचालन नहीं हो रहा. अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य नवीन कुमार की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि वीरवार को ट्रेन नंबर 22447 नई दिल्ली ऊना हिमाचल वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन चंडीगढ़ से होने वाला है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे