Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, आज और कल इन जिलों में होगी तेज बारिश
चंडीगढ़, Weather Update :- हरियाणा में इन दिनों मौसम काफी सुहावना बना हुआ है. बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. कुछ जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हो रही है जिस वजह से सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है. उत्तर हरियाणा के कुछ जिलों में तेज (Haryana Weather Update) बारिश हो रही है, जिस वजह से वहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है, जिसके अनुसार आने वाले दो- तीन दिन हरियाणा के कुछ जिलों में तेज बारिश हो सकती है.

आज और कल इन जिलों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार 13 और 14 जुलाई को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में भारी बारिश देखने को मिल सकती है. पहले से इन जिलों में बारिश की वजह से लोगों की परेशानियां काफी बढ़ हुई है. अब मौसम विभाग की तरफ से जारी किया गया (Today Haryana Rain Update) अलर्ट लोगों को और भी डरा रहा है. यदि आप भी इन जिलों में रहते हैं तो आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा, ज्यादा आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकले, नहीं तो घर से ही काम करें.
इस सप्ताह कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम
मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार 15 जुलाई को हरियाणा के यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल आदि जिलों में भी तेज बारिश दर्ज की जा सकती है. बारिश के साथ- साथ कई स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती है जिस वजह से प्रदेश के लोगों को गर्मी से तो राहत मिल जाएगी, परंतु जलभराव की स्थिति की वजह से उन्हें अभी भी परेशानियों का सामना करना होगा.

