Rain Alert: अगले तीन घंटो में हरियाणा की इन जगहों पर होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी की लिस्ट
चंडीगढ़, Weather Update :- हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज काफी बदला- बदला नजर आ रहा है. हरियाणा के अधिकतर जिलों में तेज बारिश की वजह से लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई है. मौसम विभाग की तरफ (Haryana Today Weather Update) से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है, जिसके अनुसार आने वाले दो-तीन घंटों में हरियाणा के कुछ स्थानों पर तेज बारिश दर्ज की जा सकती है. बारिश की वजह से Temperature में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी.

आने वाले दो-तीन घंटों में हरियाणा के इन स्थानों पर होगी बारिश
मौसम विभाग की तरफ से बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. आने वाले दो-तीन घंटों में हरियाणा के लोहारू, भिवानी, तोशाम, भिवानी, हांसी, आदमपुर, फतेहाबाद आदि इलाकों में मध्यम बारिश की संभावना है. बारिश के साथ इन (Haryana Today Rain Update) जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं. इसके साथ-साथ महेंद्रगढ़, रोहतक, बवानीखेड़ा, हांसी, हिसार, ऐलनाबाद,फतेहाबाद, जुलाना, सफीदों, जींद, नरवाना, सिरसा, टोहना, कलायत, रतिया आदि स्थानों पर भी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है.
#NOWCAST HARYANA pic.twitter.com/Q9Bmz5KdHb
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) July 13, 2023

