Haryana News

Haryana News: हरियाणा के CM मनोहर लाल की बड़ी घोषणा, एक लाख लोगों को दिए जायेंगे घर

चंडीगढ़ :- कल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कैबिनेट से गुरुग्राम के मेट्रो प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने पर आभार व्यक्त किया. जल्द ही प्रदेश के लोगों को एक बड़ा तोहफा दिया जाएगा. इस बारे में भी CM ने विस्तार से जानकारी दी. Haryana Government की तरफ से 1 लाख लोगों को आवास बनाकर दिए जाएंगे. इस योजना का लाभ गरीब लोगों को मिलेगा.

cm

हरियाणा सरकार जल्द देगी गरीब लोगों को बड़ा तोहफा

सीएम ने बताया कि पात्र लोगों को मकान मुहैया करवाने में कुछ परेशानियां आ रही थी. जिन्हें अब दूर किया जाएगा. इसके लिए सीएम ने केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्री से भी मुलाकात की. इस योजना को कई चरणों में पूरा किया जाएगा, पहले चरण में सबसे गरीब लोगों को मकान मिलेंगे जिनके पास स्वयं का घर नहीं है. PPP के जरिए अति गरीब लोगों की पहचान की जाएगी. सूत्रों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार सरकार इस Project पर काफी गंभीरता से विचार-विमर्श कर रही है.

मीटिंग में इन मुद्दों पर हुई गहनता से चर्चा 

अगले साल होने वाले चुनावों से पहले ही सरकार की तरफ से गरीब लोगों को उनके आवास की चाबी सौंप दी जाएगी. Meeting के दौरान सीएम ने हरियाणा के कई और प्रोजेक्टों के बारे में भी चर्चा की. इसमें सराय कालेखां से पानीपत, सराय कालेखां से शहजादपुर की दोनों रैपिड रेल लाइन आदि शामिल है.उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं को लेकर दिल्ली सरकार की तरफ से अड़चनें पैदा की जा रही है. सुप्रीम कोर्ट की तरफ से भी दिल्ली सरकार को इस बारे में फटकार लगाई जा चुकी है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 24 जुलाई को होनी है.

दिल्ली सरकार की तरफ से पैदा की जा रही है अडचने 

बैठक में आरआरटीएस के तहत आने वाली कठिनाइयों पर भी गहनता से विचार विमर्श किया गया.सीएम की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि राज्य सरकार की तरफ से सुझाव दिया गया है कि सराय काले खां से शहजादपुर वाली लाइन को दिल्ली के न मानने पर एरो सिटी से लाइन को चालू किया जाए, जिससे हरियाणा के भाग में लाइन चालू हो सके. इसी प्रकार पानीपत की लाइन पर दिल्ली को भी 3000 करोड रुपए देना है. इसी संबंध में विचार-विमर्श चल रहा है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे