Bank Holidays March 2023: मार्च महीने में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
नई दिल्ली (Bank Holiday) :- आज के जमाने में ज्यादा से ज्यादा लोग बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले रहे हैं. नौकरीपेशा लोग और आम जनता को भी आए दिन बैंकों से जुड़े कार्य होते रहते हैं. कुछ ही दिनों बाद वर्ष 2023 का March महीना शुरू होने वाला है. मार्च महीने में होली सहित कई स्थानीय त्यौहार आने वाले हैं. इसलिए यदि आप March महीने में Bank से जुड़े कोई कार्य करवाना चाहते हैं तो बैंक जाने से पहले RBI द्वारा जारी Bank Holiday के बारे में जान ले.

RBI ने जारी किया Bank हॉलिडे कैलेंडर
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के द्वारा March महीने में होने वाली छुट्टियों का Celender जारी किया है. RBI द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार March महीने में बैंको का कुल 12 दिनों का अवकाश रहने वाला है. हालांकि 12 दिनों के अवकाश में दूसरा- चौथा शनिवार और Sunday भी शामिल है, इसलिए बैंक जाने से पहले एक बार यह Holiday List चेक जरूर कर ले, ताकि आपको बैंक जाकर खाली ना आना पड़े.
Online तरीके से निपटा सकते है कुछ काम
बता दे कि प्रदेश के सभी बैंक RBI द्वारा जारी Holiday कैलेंडर के अनुसार बंद रहेंगे. जिस वजह से छुट्टियों के दौरान बैंकों में कोई कार्य नहीं किया जाएगा. वही बैंको के द्वारा ग्राहकों के लिए Online माध्यम से डिजिटल सेवाएं प्रदान कि जा रही है. ग्राहक Holiday के दौरान भी Online तरीके से अपने अधिकतर कामो को निपटा सकते हैं. इंटरनेट और UPI सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहती है. इसलिए अवकाश के दिन भी आप अपने कुछ काम Online तरीके से निपटा सकते है.
RBI द्वारा जारी कैलेंडर के हिसाब से छुट्टियां
- 3 March 2023: चापर कुट- आइजोल में बैंक अवकाश
- 5 March: रविवार
- 7 March: होलिका दहन- बेलापुर, गुवाहाटी, हैदराबाद, लखनऊ, कानपुर, मुंबई, पणजी, जयपुर
- 8 March: होली का अवकाश
- 9 March: होली का दूसरा दिन पटना में अवकाश
- 11 March: दूसरा शनिवार
- 12 March: रविवार
- 19 March: रविवार
- 22 March: गुड़ी पड़वा/ उगादि त्योहार/ बिहार दिवस
- 25 March: चौथा शनिवार
- 26 March: रविवार
- 30 March: रामनवमी- अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, तेलुगु, नववर्ष दिवस, नागपुर, मुंबई, पटना, चेन्नई

