चंडीगढ़

Haryana Metro: चंडीगढ़ में मेट्रो ने तैयार किया नया रूट, हरियाणा के इस जिले के यात्री भी ले सकेंगे सफर का मजा

चंडीगढ़, Haryana Metro :- कल मंगलवार को चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा प्रशासन की एक संयुक्त बैठक हुई थी. इस बैठक में चंडीगढ़ मेट्रो चलाने के लिए नए रूट को मंजूरी दे दी गई. बता दे कि नया Route लगभग 77KM लम्बा होगा. पहले यह रूट 66 किलोमीटर लंबा बनाया जा रहा था. अब इसे 11 किलोमीटर और बढ़ाने का फैसला लिया गया है. अगले साल March तक इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी तैयार कर ली जाएगी.

metro 4

नई मेट्रो लाइन बिछाने के प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी 

इस Meeting में मेट्रो लाइन प्रोजेक्ट पर लगने वाले खर्च को लेकर भी विचार- विमर्श किया गया. बैठक में अनुमान लगाया गया कि पहले चरण में इस Project की लागत करीब 10,570 करोड रुपए के आस- पास हो सकती है. इस लागत का 20% राज्य सरकारें और 20 % हिस्सा केंद्र सरकार, जबकि 60 परसेंट हिस्सा लोन के रूप में लिया जाएगा. मेट्रो लाइन से चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला 3 शहरों को जोड़ा जाएगा. इस मेट्रो लाइन के पहले चरण का कार्यकाल 2027 से 2037 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

इन राज्यों को मिलेगा नई मेट्रो लाइन का लाभ

इसमें न्यू चंडीगढ़ से सहारनपुर, ISBT पंचकूला से पंचकूला एक्सटेंशन, रॉक गार्डन से ISBT, चंडीगढ़ एयरपोर्ट होते हुए जीरकपुर मेट्रो लाइन बिछाई जाएगी. इस मेट्रो लाइन के बिछाए जाने से यहां रहने वाले लोगों को काफी लाभ मिलेगा. 35 किलोमीटर Route चंडीगढ़ में और 11 किलोमीटर पंचकूला में और तकरीबन 31 किलोमीटर मोहाली में मेट्रो लाइन की लंबाई होगी. इस प्रकार कुल मिलाकर यह रूट 77 किलोमीटर लम्बा  होगा.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे