फाइनेंस

Bank Holiday August 2023: अगस्त माह में 10 दिन बैंको पर लेगेगा ताला, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays :- जुलाई का महीना खत्म ही होने वाला है. मात्र 11 दिन बचें है और नया महीना शुरू हो जाएगा. आने वाला महीना August महीना होगा और अगस्त महीने में हिंदू धर्म के अनुसार कई त्योहार आते हैं. ऐसे में यदि आपको Bank संबंधित कोई काम है तो आपको पता होना चाहिए कि कब-कब बैंक की छुट्टियां रहनी वाली हैं. छुट्टियां होने की वजह से आपको परेशानी हो सकती है इसलिए आप पहले ही अपना काम निपटा लें.

bank holiday news

जल्द निपटाए अपने बैंक से संबंधित काम 

आज हम आपके लिए अगस्त में पड़ने वाली सभी Holidays की लिस्ट लेकर आए हैं जिसके जरिए आप पता लगा पाएंगे कि आने वाले महीने में कितने दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. शनिवार और रविवार को जोड़कर देखें तो महीने में कुल 10 दिन बैंक Close रहेंगे. ऐसे में कुछ काम तो आप घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं लेकिन कुछ कामों के लिए आपको Bank जाना ही पड़ेगा. ऐसे में आप अपने काम जल्द से जल्द निपटा लें. आपको बता दें कि इस बार August में 2 सोमवार 4 रविवार को लगाकर कुल 10 छुट्टियां हैं. हालांकि बैंक की छुट्टियां Area के अनुसार अलग- अलग हो सकती हैं. पर आपको बता दें कि अगस्त में कुछ छुट्टियां ऐसी भी हैं जिसमें पूरे देश में बैंक बंद रहने वाले है.

अगस्त में आएंगे कई त्योहार 

अगस्त महीने में 5 Sunday हैं साथ ही दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक में छुट्टी होती है. यानि 7 छुट्टी तो पूरे देश में जरूर होगी. इसके अतिरिक्त अगस्त में Independence Day भी मनाया जाता है. इस दिन भी पूरे देश में छुट्टी रहती है. 30 August को रक्षाबंधन पड़ रहा है इस दिन भी जरूर पूरे देश में छुट्टी होगी. यानि 9 छुट्टियां तो इस बार भी ऐसी है जो पूरे देश में होंगी. वहीं 16 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से अगला दिन होता है तो इस दिन भी Bank बंद रहते हैं.

अगस्त में पड़ने वाली छुट्टियां

  • 6 अगस्त: रविवार
  • 12 अगस्त: Second Saturday
  • 13 अगस्त: रविवार
  • 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस
  • 16 अगस्त: National Holiday
  • 20 अगस्त: रविवार
  • 26 अगस्त: चौथा शनिवार
  • 27 अगस्त: Sunday
  • 28 अगस्त: ओणम
  • 30 अगस्त: रक्षाबंधन

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे