Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में अगले चार दिनों तक झमाझम बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Haryana Weather Update :- हरियाणा में मानसून चल रहा है. मानसून की वजह से बारिश का दौर भी जारी है. फिलहाल बारिश से राहत मिलती नहीं दिख रही है. बारिश को लेकर मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 4 दिनों तक हरियाणा में झमाझम बारिश (Haryana Rain Alert) होने वाली है. आज भी बारिश की संभावना जताई जा रही है. बारिश की वजह से आने वाले 7 दिनों में Temperature में भी कमी देखी जाएगी.

कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है. बारिश की वजह से हरियाणा पहले ही काफ़ी प्रभावित हो चुका है. राज्य की History में ऐसा पहली बार हुआ है जब सरकार ने बाढ़ की घोषणा की है. मौसम विभाग की माने तो इस साल राज्य के 12 जिलों के 1,354 स्थान बाढ़ ग्रस्त है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि इस साल पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में अंबाला में 315 स्थानों पर, कुरूक्षेत्र में 298 स्थानों पर और यमुनानगर में 221 स्थानों पर सबसे बाढ़ का Effect पड़ा है.
कल और परसों तेज बारिश के आसार
कैथल जिले में 128 स्थानों, फतेहाबाद में 94 स्थानों और पंचकुला में 84 स्थानों को बाढ़ ने अपनी चपेट में लिया है. करनाल जिले में 66 स्थानों, फरीदाबाद में 54 स्थान, पलवल में 32 , सोनीपत में 25 , सिरसा में 23 और पानीपत में 14 इलाके बाढ़ ग्रस्त है. विभाग के पूर्वानूमान के अनुसार उत्तरी हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल और करनाल में कल और परसो तेज बारिश हो सकती है. वहीं, इन क्षेत्रों में बिजली चमकने के आसार भी दिखाई दे रहे हैं. राज्य के जिन जिलों में Alert घोषित हुआ है उनमें उत्तर हरियाणा और दक्षिण व दक्षिण-पूर्व हरियाणा के जिले भी शामिल हैं. अगर बारिश हुई तो इन जिलों में रहने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं.

