Haryana Weather News: अगले तीन-चार दिन हरियाणा के विभिन्न जिलों में होगी मध्यम से तेज बरसात, मौसम विभाग ने जारी किए जिलों के नाम
चंडीगढ़, Haryana Weather News :- हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, अब एक बार फिर से हरियाणा के मौसम ने करवट ली है. रविवार रात से ही हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में बादल छाए हुए हैं. आने वाले कुछ दिन हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग की तरफ से मौसम (Haryana Weather Update) को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. जिसके अनुसार हरियाणा के कई इलाकों में झमाझम (Monsoon Update) बारिश का अनुमान है, तो कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की जा सकती है.

अगले तीन-चार दिन हरियाणा के इन जिलों में होगी बरसात
चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले तीन-चार दिन हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, पानीपत आदि (Haryana Today Weather Update) में मौसम विभाग की तरफ से तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. कुरुक्षेत्र, करनाल, हिसार, झज्जर, गुरुग्राम, भिवानी, जींद, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक आदि जिलों में भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना बन सकती है.
इन जिलों में हुई तेज बारिश तो बढ़ सकती है परेशानिया
हिसार, जींद, फतेहाबाद, सिरसा कैथल आदि में भी कुछ दिनों में बारिश हो सकती है और बारिश की वजह यहां लोगों को अब उमस से भी राहत मिलती हुई दिखाई देगी. अगले तीन-चार दिन हरियाणा में Monsoon Active दिखाई देगा. अब होने वाली बारिश का फायदा किसानों को भी होगा. वही बाढ़ से प्रभावित हुए जिले अंबाला, करनाल, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद आदि में भी बारिश को लेकर Alert जारी किया गया है. इन जिलों में तेज बारिश होती है, तो लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. क्योंकि इन जिलों में अभी भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है.कड़ी मशक्कत से इस पानी को कम किया जा रहा है.

