अब Delhi Mumbai Expressway पर नहीं चल पाएंगे ये वाहन, पकडे जाने पर होगा इम्पाउंड
नई दिल्ली :- केंद्र सरकार के द्वारा तेजी से हाईवे और Expressway का निर्माण कार्य किया जा रहा है. केंद्र सरकार देश की यातायात और परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है. PM नरेंद्र मोदी के द्वारा 12 February 2023 को देश के सबसे लंबे Express- Way की शुरुआत की थी. केंद्र सरकार ने एक्सप्रेस- वे पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई है. इसलिए इस Expressway पर अब से Limited वाहन ही चलेंगे.

12 फरवरी को शुरू किया गया दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे
बता दें कि 12 February को PM नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे बड़े दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे की शुरुआत की थी. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने एक Notification जारी किया है, जिसमे बताया गया है कि इस एक्सप्रेस- वे पर केवल बड़े वाहन ही आवागमन कर सकते है, जबकि छोटे वाहन जैसे दुपहिया वाहन और तिपहिया वाहनो को इस Express- Way पर चलने की अनुमति नहीं दी गई है. इसी तरह गैर मोटर चालित वाहनों के साथ कृषि Tractor को भी इस Express- Way पर चलने की अनुमति नहीं है.
पहले सप्ताह में ही हुआ हादसा
दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे की शुरुआत हुए करीब एक हफ्ता ही हुआ होगा कि इस पर हादसे होना अभी से शुरु हो गए है. इस पर सबसे पहला हादसा हिलालपुर टोल के पास हुआ. इस हादसे में एक Tractor के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमे ट्रैक्टर चालक बाल- बाल बच गया. यदि इस एक्सप्रेस- वे पर सभी तरह के वाहनों की भीड़ रहेगी तो हादसों का सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा. इन हादसों पर लगाम लगाने के लिए ही सरकार ने इस पर दुपहिया, तिपहिया और धीमी Speed से चलने वाले सभी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई है.
धीमी स्पीड वाले वाहनों को एक्सप्रेस वे पर एंट्री बंद
बता दें कि Express- Way पर वाहनों को Speed बहुत अधिक होती है, जबकि शहरी वाहनो की Speed कम होती है. Express- Way को Control स्तिथि के तहत बनाया गया है, इसलिए इस पर कोई शहरी वाहन यात्रा नहीं कर सकता. एक्सप्रेस वे पर Entry और Exit पॉइंट बनाए जाते है ताकि वाहनों की स्पीड को तेज रखा जा सके. ऐसे में यदि तेज Speed से चलने वाले वाहनों के बीच कम Speed वाले वाहन चलेंगे तो हादसों की संख्या बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाएगी.

