योजना

PM Kisan Yojana: इन किसानो के खाते में नहीं आएंगे 14वीं किस्त के 2000 रुपये, यहाँ से चेक करे पूरी लिस्ट

नई दिल्ली :- जैसा कि आपको पता है सरकार की तरफ से किसानों की सहायता के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई गई है. योजना के तहत किसानों को ₹6000 की आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाती है. यह पैसा 2000 की तीन समान किस्तों में भेजा जाता है. फिलहाल इस योजना की 13 किस्तें जारी हो चुकी है और किसान अगली किस्त की प्रतीक्षा में है. जल्द ही योजना की अगली किस्त भी आने वाली है. योजना की अगली किस्त 28 जुलाई को जारी होगी.

modi farmer

ई केवाईसी अपडेट नहीं होने पर नहीं मिलेगा योजना का पैसा 

राजस्थान के जालौर में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी DBT के जरिये 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के Accounts में 16 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेंजेगे. जिन भी किसानों का भूलेखों के सत्यापन में जमीन का रिकॉर्ड गलत मिलता है इस योजना की लाभार्थी सूची से बाहर किया जाएगा. वहीं, ई-केवाईसी अपडेट नहीं होने पर भी आपको 14वीं किस्त नहीं मिलेगी. इसके अलावा अगर आप किसानी करते हैं, लेकिन किसी संवैधानिक पद पर काम कर रहे हैं तो भी इस योजना का लाभ लेने के पात्र नहीं है. आप केंद्र या राज्य सरकार के मौजूदा या अवकाश प्राप्त कर्मचारी हैं तो इस योजना के पात्र नहीं है.

आती है कोई भी समस्या तो यहां पर कर सकते हैं संपर्क 

वहीं, यदि आपको सरकार से पेंशन मिलती है तो भी आप इस योजना के योग्य नहीं है. यदि आपको इस योजना के बारे में कोई भी Problem होती है तो किसान आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर – 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर भी संपर्क किया जा सकता है.

इस प्रकार देखिए लाभार्थी सूची में अपना नाम 

  • सबसे पहले PM KISAN की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद फार्मर कॉर्नर (फार्मर Corner) पर जाना होगा.
  • इस दौरान अगले पेज पर कुछ डिटेल भरनी होगी.
  • इन Details को भरने के बाद बेनेफिशियरी लिस्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • यदि आप इस योजना के लिए योग्य हैं और सरकार की Guidelines का पालन किया है तो सामने खुली लिस्ट में आपको अपना नाम दिखेगा.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे