ITI Admission: अब विद्यार्थी ITI से 6 महीने में कर सकेंगे कोर्स, साथ ही नहीं देनी होगी फीस
चंडीगढ़ :- हरियाणा सरकार बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए समय- समय पर शिक्षा संबंधी विभिन्न बदलाव रही है. अब विद्यार्थियों को प्रदेश में Short Term कोर्स करने की सुविधा भी मिलेगी. प्रदेश में 22 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान है. इन संस्थानों में 4 Sector इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक की शिक्षा, ब्यूटिशियन IT संबंधित शिक्षा ग्रहण करने के योग्य विद्यार्थियों को ये Course करवाए जाएंगे. इसके अलावा Pass होने वाले विद्यार्थियों को प्लेसमेंट की सुविधा भी दी जाएगी.

कोर्स के अंत में करवाई जाएगी ऑनलाइन परीक्षा
जानकारी के लिए बता दे कि इन चारो सेक्टरों के प्रशिक्षण की अवधि 3 महीने से लेकर 6 महीनो तक रहेगी. इस शिक्षण प्रशिक्षण के बाद बच्चों की Online परीक्षा ली जाएगी. यह Course पुरा होने के बाद विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा. ITI का Short टर्म Course में मिलने वाला प्रमाण पत्र प्रत्येक जगह मान्य होगा. इसके अलावा यदि कोई विद्यार्थी अपने स्तर पर कोई रोजगार स्थापित करना चाहे तो भी कर सकता है. ITI में पर्याप्त संसाधनों की उपलब्धता भी विद्यार्थियों के बेहतर प्रशिक्षण में कारगर साबित होगी.
प्रतिदिन लगानी होगी 2 से 3 घंटे क्लासेस
प्रदेश में सभी जिलों में से 22 संस्थानों को इन Courses के लिए चुना गया है. कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग इन Courses को जल्द से जल्द शुरू करने की तैयारी में है. विद्यार्थियों को इन Courses के लिए किसी प्रकार की कोई Fees भी नहीं देनी पड़ेगी, क्योंकि ये Course बच्चों को निशुल्क करवाए जाएंगे. 10वीं कक्षा के बाद Course करने वाले विद्यार्थियों को प्रतिदिन 2- 3 घंटो तक कक्षाए लगानी अनिवार्य है. सभी Courses पर विद्यार्थियों को 20 से लेकर 60 तक सीट प्रदान की जाएगी.
प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थी कर सकते हैं स्वयं का रोजगार
ITI के जिला नॉडल अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों के द्वारा सभी Course शुरू करवाने की माँग उठाई जा रही है. जो भी विद्यार्थी नियमित ITI Course नहीं कर पाए और काम सीखने के इच्छुक हैं तो वह शॉर्ट टर्म कोर्स कर सकता है. ऐसे विद्यार्थी कंपनी में भी काम कर सकते है और स्वयं का रोजगार भी कर सकते है. Short टर्म कोर्सेज केवल कुछ गिने चुने Private संस्थानों में ही करवाए जाते हैं.

