योजना

PM Kisan Kisat: किसान योजना की चौदहवी किस्त जारी, करोड़ों किसानों के खाते में पहुंचे दो- दो हजार के करारे नोट

नई दिल्ली :- देश के करोड़ों किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर है. इस दौरान उन्होंने सीकर में आयोजित एक कार्यक्रम में भी दस्तक दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से पीएम किसान सम्मान निधि की 14 वी Installment जारी कर दी गई है. आज की यह खबर सुनकर करोड़ों किसान काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से 8.5 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर कर दी गई है. किसानों के Mobile नंबर पर Massage आने भी शुरू हो गए हैं.

modi 2 1

PM ने दिया करोडो किसानों को बड़ा तोहफा 

वही राजस्थान के सीकर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से ओपन नेटवर्क को डिजिटल कॉमर्स पर 1500 किसान उत्पादक संगठनों की ऑनबोर्डिंग का शुभारंभ भी किया गया. इससे डिजिटल मार्केटिंग, ऑनलाइन भुगतान, बिजनेस टू बिजनेस और बिजनेस टू कंजूमर लेन-देन की सुविधा भी मिलेगी. पिछले काफी समय से किसानों की तरफ से 14 वी किस्त के पैसों का इंतजार किया जा रहा था, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से किस्त के पैसे जारी करके किसानों का यह इंतजार खत्म कर दिया गया है.

इस प्रकार चेक कर सकते हैं किस्त के पैसे

  • इसके लिए सबसे पहले आपको किसानों की आधिकारिक वेबसाइट pmkissan.gov पर जाना होगा.
  • इसके बाद आपको होम पेज पर फार्मर कॉर्नर का सेक्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आप बेनिफिशियरी स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करें और अपने आधार नंबर और बैंक अकाउंट नंबर एंटर करें.
  • अब आप आसानी से चेक कर पाएंगे कि पैसे आए हैं या नहीं.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे