चंडीगढ़

Haryana Bijli Bill Mafi Yojana: हरियाणा सरकार का आम जनता को बड़ा तोहफा, बिल माफी योजना के तहत बिजली बिल किए माफ

चंडीगढ़ :- हरियाणा सरकार की तरफ से अंतोदय परिवार के लोगों को एक बड़ा तोहफा दिया गया है. पहले भी हरियाणा सरकार की तरफ से परिवारों को इस प्रकार के कई तोहफे दिए गए है. अब इसी दिशा में Haryana Government की तरफ से अंतोदय परिवार के लोगों का बिल माफ करने का फैसला लिया गया है. इसके लिए Bill Mafi Yojana को भी शुरू कर दिया गया है. इस योजना के जरिए पार्थी को केवल पिछले 12 महीनों की मूल राशि का ही भुगतान करना होगा, जो ज्यादा से ज्यादा 3600 रूपये हो सकती है.

dushant cm

हरियाणा सरकार ने अंत्योदय परिवार को दिया बड़ा तोहफा 

यदि पार्थी चाहे तो यह राशि एक साथ या फिर ब्याज सहित 6 किस्तों में भी जमा करवा सकते हैं. इस योजना के जरिए वे सभी अंत्योदय परिवार पात्र होंगे, जिनकी परिवार पहचान पत्र के अनुसार सत्यापित Income हर साल 1 लाख रूपये से ज्यादा नही है. बिजली का Connection चालू है या कटा हुआ है तथा पिछले 12 महीनों की बिजली की औसत मासिक खपत 150 यूनिट तक है या थी, या दो या दो से ज्यादा बिलिंग चक्कर में बिजली के बिल का भुगतान न किया हो. इन सभी पार्थीयों को योजना का लाभ मिलने वाला है.

इन लोगों को मिलेगा बिल माफी योजना का लाभ 

इसके विपरीत,  यदि आपका बिजली कनेक्शन 6 महीने के अंदर कटा है तो आपको पूरी राशि का एक साथ भुगतान या अमाउंट First Installment Payment में जोड़ दिया जाएगा. यदि बिजली कनेक्शन को कटे हुए 6 महीने से ज्यादा का समय हो गया है, तो नया कनेक्शन माना जाएगा और इसे केवल Advance खपत राशि जमा करवाने पर पुनः जोड़ दिया जाएगा. विवादित बिलों की अवस्था में अंतोदय परिवारों को विवादित राशि का 25% या 3600 रूपये इनमें से जो भी कम होगा उतने रूपये भुगतान करना होगा.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे