Haryana Free Ration: गरीबों तक कितना पहुंचा अनाज अब इस प्रकार पता करेगी सरकार, हरियाणा के राशन डिपो होल्डर मे मची खलबली
अंबाला :- हरियाणा सरकार के पास कई बार इस प्रकार की शिकायतें पहुंचती है कि गरीब लोगों को राशन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. अब Haryana Government की तरफ से इस दिशा में एक बड़ा फैसला लिया गया है. इसके बाद डिपो होल्डर इसमें किसी प्रकार की कोई भी गड़बड़ी नहीं कर पाएंगे. Haryana के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में राशन वितरण कार्य को और भी सहज और तेज बनाने के लिए डिपो धारकों को 5G कनेक्टिविटी से लैस पीओएस मशीन जल्द ही उपलब्ध करवाई जाएंगी.

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने ली खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की जरूरी बैठक
इन मशीनों को उपलब्ध करवाने का मुख्य उद्देश्य कार्यों में तेजी लाना है. डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने आज यहां खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली और इसके बाद जानकारी देते हुए बताया कि इन मशीनों की सहायता से लोग माइक्रो ATM की भांति डिपो धारक के पास भी पैसों का भुगतान कर सकेंगे. वही इस Machine के जरिए इस बारे में भी जानकारी मिल जाएगी कि गरीबों को कितना Ration उपलब्ध करवाया जा रहा है.
अधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उन्होंने हैफेड और हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन से सरसों के तेल की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी हासिल की और कहा कि Ration के साथ दिए जाने वाले Oil की गुणवत्ता भी बेहतर होनी जरूरी है. इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय-समय पर सैंपल लेकर गुणवत्ता की जांच करवाई जाए. वहीं अधिकारियों को हरित स्टोर और Ration Depot संयुक्त बनाने के मॉडल की संभावनाओं के बारे में जांच करने के भी निर्देश दिए गए. इससे डिपो धारक चाय पत्ती, नमक जैसे अन्य सामान भी रख ले और ऐसा करने से उनकी आमदनी में भी इजाफा होगा.

