Haryana Bijli Bill News: हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं को झटका, अब इस काम के लिए देने होंगे 100 रुपये एक्स्ट्रा
चंडीगढ़ :- हरियाणा सरकार की तरफ से बिजली उपभोक्ताओं को एक बड़ा झटका दिया गया है. हरियाणा सरकार की तरफ से प्रदेश के कृषि उपभोक्ताओं के लिए कृषि ट्यूबवेल कनेक्शन स्वैच्छिक लोड घोषणा योजना शुरू की गई है. इस योजना के जरिए यदि उपभोक्ता अपना लोड बढ़वाना चाहते हैं, तो उन्हें 100 रूपये प्रति किलो वाट की दर से विभाग के पास जमा करवाने होंगे. इसके अतिरिक्त भी सर्विस कनेक्शन शुल्क देना होगा जो कि सामान्य अवस्था में महज 1500 रूपये के आसपास हो सकता है.

अब उपभोक्ताओं को करना होगा 100 रूपये का अतिरिक्त भुगतान
यदि किसी स्थिति में वसूली नहीं की जाएगी, तो उनका लोड बिना किसी जुर्माने के नियमित कर दिया जाएगा. उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से ट्यूबवेल कनेक्शन का लोड बढ़ाने की योजना के संबंध में एक परिपत्र भी जारी किया गया है. इस Yojana के जरिए उपभोक्ताओं को आवेदन करने से पहले अपने सभी बकाया बिलों की Payment करनी होगी. इसके लिए कृषि उपभोक्ता यूएचबीवीएन पोर्टल पर आवेदन करके अपने ट्यूबवेल कनेक्शन की मोटरों के स्टार लोड के बारे में भी घोषणा कर सकते हैं.

