Haryana Weather News: हरियाणा में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी, कई जिलों में सुबह से झमाझम बरस रहे बादल
चंडीगढ़, Haryana Weather News :- हरियाणा में एक बार फिर से मॉनसून एक्टिव हो गया है. आज प्रदेश के विभिन्न में बारिश को लेकर Alert जारी किया गया है. अंबाला, रेवाड़ी के साथ लगने वाले विभिन्न जिलों में आज सुबह बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग की तरफ से अगले 4 दिन हरियाणा में बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं पूरे Monsoon सीजन की बात की जाए, तो अबकी बार सामान्य से 54 परसेंट ज्यादा तक बारिश हो चुकी है.
मौसम की हर अपडेट के लिए अभी ज्वाइन करे: Click Here

अबकी बार मॉनसून सीजन में हुई सामान्य से ज्यादा बरसात
कुछ दिन पहले हरियाणा के विभिन्न जिलों में बारिश की वजह से हालात भी काफी खराब हो गए थे. नदियां उफान पर आने की वजह से कई जिलों में तो बाढ़ भी आ गई थी. मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में 1 June से लेकर 27 July के बीच 287.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है. यह बारिश सामान्य (Haryana Today Weather Update) बारिश से 54 फ़ीसदी ज्यादा है. वहीं मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 29 July से लेकर 1 August तक हरियाणा के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनती हुई दिखाई दे रही है.
आज हरियाणा के इन इलाकों में हो सकती है बारिश
इसीलिए मौसम विभाग की तरफ से बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. इसके विपरीत, कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी देखने को मिल सकती है. आज और कल हरियाणा के विभिन्न इलाकों में मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है. आज हरियाणा के सभी जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. कल सिरसा, फतेहाबाद, जींद,पानीपत, सोनीपत, भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद और पलवल आदि जिलों को छोड़कर अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

