Rain Alert: हरियाणा के इन 13 जिलों में अगले तीन घंटे में होगी तेज बारिश, यहाँ से चेक करे जिलों के नाम
चंडीगढ़, Rain Alert :- आज सुबह से ही हरियाणा के मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है. सुबह से हो रही बारिश की वजह से मौसम भी काफी सुहावना बना हुआ है. लोगों को गर्मी और उमस से भी राहत मिल गई है. मौसम (Haryana Today Rain Update) विभाग की तरफ से बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. जिसके अनुसार हरियाणा के कुछ जिलों में आने वाले दो-तीन घंटों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है.
मौसम की हर अपडेट के लिए अभी ज्वाइन करे: Click Here
तात्कालिक पूर्वानुमान हरियाणा :29/07/2023 12:58:1) नूह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, करनाल, यमुनानगर, पानीपत, कैथल, सिरसा, कुरुक्षेत्र, अंबाला, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवाएं (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना pic.twitter.com/ZgcMludmDo
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) July 29, 2023
आने वाले दो-तीन घंटों में इन जिलों में होगी मध्यम से तेज बारिश
मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए अलर्ट के अनुसार आने वाले दो-तीन घंटों में हरियाणा के फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, करनाल, यमुनानगर, पानीपत, कैथल, सिरसा, कुरुक्षेत्र, अंबाला आदि जिलों में मध्यम से तेज बारिश देखने को मिल सकती है. बारिश के साथ (Haryana Today Rain Update) इन जिलों में तेज हवाएं भी चल सकती है. हरियाणा में तीन-चार दिन बारिश का सिलसिला अभी जारी रहने वाला है.

