चंडीगढ़

Hayana News: हरियाणा में जल्द पहुचेंगी नई चमचमाती रोडवेज की 150 AC बसें, सभी डिपो को होंगी अलॉट

चंडीगढ़ :- हरियाणा रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यदि आप भी रोडवेज की बसों में सफर करते हैं, तो आज की यह खबर सुनकर आप खुशी से झूम उठेंगे. Haryana Roadways के बेड़े में जल्द ही 150 नई वातानुकूलित बसें शामिल होने वाली है. इन बसों को डिपो में भेजने की तैयारी की जा रही है, उम्मीद की जा रही है कि अगले पखवाड़े से यह सभी बसें डिपो में पहुंचना भी शुरू हो जाएगी. बता दें कि यह बसें इंदौर से Haryana पहुंचेगी.

delhi bus

हरियाणा रोडवेज के यात्रियों के लिए अच्छी खबर  

दिल्ली और चंडीगढ़ हवाई अड्डे के लिए चलाई जाने वाली लंबी दूरी के मार्गों पर इन बसों का संचालन किया जाएगा. यदि Chandigarh और Gurugram को छोड़ दिया जाए, तो बाकी सभी डिपो में पहली बार AC बसों का संचालन होने वाला है. Roadways विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि चंडीगढ़ और गुरुग्राम में AC वातानुकूलित 35 बसें चल रही है. अब अन्य जिलों में भी AC वातानुकूलित बसे चलाई जाएगी.

भिवानी डिपो को भी मिलेंगी 10 नई वॉल्वो बसें 

प्रदेश के अन्य डिपो में भी जल्द ही वॉल्वो बसें चलाई जाएंगी. अब यात्रियों को सफर में भी सुखद यात्रा का मजा आएगा. ज्यादातर डिपो 10 से 15 वोल्वे बसें मिलने की संभावना है, भिवानी डिपो में भी 10 बसे आ सकती है. इस खबर से रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्री भी काफी खुश दिखाई दे रही है, अब वह भी सफर का अच्छे से आनंद ले पाएंगे.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे