Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अब इस डॉक्यूमेंट के बिना नहीं खरीद सकेंगे नया वाहन
चंडीगढ़ :- हरियाणा सरकार के नए नियमों की वजह से अब कुछ लोगों की परेशानियां बढ़ने वाली है. बता दें कि जिन भी लोगों ने फैमिली आईडी में कम इनकम दिखाई हुई है, इन लोगों की तरफ से जब भी कोई नया वाहन खरीदा जाएगा तो इसका सारा Data हरियाणा सरकार के पास पहुंच जाएगा. अब प्रदेश की वाहन साइट पर फैमिली आईडी के नंबर वेरिफिकेशन को भी अनिवार्य कर दिया गया है. जो भी उम्मीदवार Family ID में कम इनकम दिखाकर Government की तरफ से दी जाने वाली योजनाओं का लाभ ले रहे हैं.अब उनकी सुविधाएं भी बंद हो सकती है.

हरियाणा सरकार ने किया इन बड़े नियमों में बदलाव
सरकार की तरफ से सभी परिवारों के लिए फैमिली आईडी को अनिवार्य कर दिया गया है. इसी के आधार पर अब सरकार लोगों को योजनाओं का लाभ दे रही है. पेंशन से लेकर राशन तक सबकुछ फैमिली आईडी में लिखी हुई इनकम के अनुसार ही मिलेगा. अब नए ऑप्शंस के तहत रजिस्ट्रेशन साइट पर परिवार पहचान पत्र वेरिफिकेशन नंबर दे दिया गया है, ऐसा करने से यदि आप कोई नया वाहन खरीदेंगे, तो उसका सारा Data हरियाणा सरकार के पास पहुंच जाएगा.
अब मिनटों में सरकार के पास पहुंच जाएगा आपकी इनकम का डाटा
इस डाटा के जरिए सरकार की तरफ से संबंधित परिवार की Income की जानकारी भी हासिल कर ली जाएगी. उसके बाद सरकार की तरफ से उन योजनाओं का लाभ भी बंद कर दिया जाएगा, जो उम्मीदवार अभी तक ले रहे थे. CSC संचालक मुकेश कुमार की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि बहुत से लोग फैमिली आईडी में आय कम दिखाकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेते हैं जिस वजह से अब सरकार की तरफ से नया Rule बना दिया गया है.

