मौसम

Rain Alert: अगले तीन घंटे में हरियाणा के इन 11 जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की लिस्ट

चंडीगढ़, Weather Update :- इन दिनों हरियाणा के मौसम का मिजाज काफी बदला- बदला नजर आ रहा है. जब भी बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से राहत मिल जाती है, परंतु बारिश रुकते ही फिर से गर्मी लोगों को परेशान करने लगती है. पिछले दो-तीन दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है. मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर (Today Rain Update) पूर्वानुमान जारी किया गया है. जिसके अनुसार आने वाले दो-तीन घंटों में हरियाणा के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज बरसात देखने को मिल सकती हैं.

barish 1

आने वाले दो-तीन घंटों में हरियाणा के इन जिलों में होगी बरसात 

मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दो-तीन घंटों में हरियाणा के पलवल, नूह, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, पंचकुला आदि जिलों में हलकी से मध्यम बरसात देखने को मिल सकती है. हरियाणा में बारिश का यह सिलसिला अभी कुछ दिन जारी रहने वाला है. बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से भी राहत मिलती हुई दिखाई देगी, पिछले एक-दो दिन से गर्मी लोगों को काफी परेशान कर रही है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे