Rain Alert: अगले तीन घंटे में हरियाणा के इन चार जिलों में होगी बारिश, यहाँ से चेक करे जिलों के नाम
चंडीगढ़, Weather Update :- इन दिनों हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला- बदला नजर आ रहा है. जब भी बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से राहत मिल जाती है, परंतु बारिश रुकते ही फिर से गर्मी लोगों को परेशान करने लगती है. पिछले दो-तीन दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है. Weather विभाग की तरफ से मौसम को लेकर (Today Rain Update) पूर्वानुमान जारी किया गया है. जिसके अनुसार आने वाले दो-तीन घंटों में हरियाणा के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज बरसात देखने को मिल सकती हैं.
हरियाणा मौसम की जानकारी के लिए अभी इस ग्रुप को ज्वाइन करे: Click Here

आने वाले 2-3 घंटो में हरियाणा के इन जिलों में होंगी बरसात
मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दो-तीन घंटों में Haryana के यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकुला में मध्यम Rain की संभावना बनी हुई है. हरियाणा में Rain का यह सिलसिला अभी कुछ दिन जारी रहने वाला है. बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से भी राहत मिलती हुई दिखाई देगी, पिछले एक-दो दिन से गर्मी लोगों को काफी परेशान कर रही है.
तात्कालिक पूर्वानुमान हरियाणा :06/08/2023 18:19:2) यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकुला, में मध्यम वर्षा की संभावना pic.twitter.com/ShEbJbK6jE
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) August 6, 2023

