चंडीगढ़

पहले दिन Haryana CET स्क्रीनिंग टेस्ट मे 77.57% अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, रोडवेज बसें बखूबी निभा रही जिम्मेदारी

चंडीगढ़ :- हरियाणा में ग्रुप सी की भर्ती के लिए कल Group -57 का स्क्रीनिंग टेस्ट हुआ. बता दें कि यह परीक्षा हरियाणा के 5 जिलों में आयोजित करवाई गई. जिनमें हिसार, पंचकूला, पानीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र शामिल है. Group- 57 की परीक्षाएं 154 सेंटरों पर आयोजित की गई. परीक्षाओ में 77.57% अभ्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई. HSSC के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने जानकारी देते हुए बताया 2 व्यक्ति ऐसे पकड़े गए जो 10-10 लाख रूपये में परीक्षा पास करवाने का उम्मीदवारों को झांसा दे रहे थे.

exam center student

इसी सप्ताह जारी कर दी जाएगी आंसर key 

अब बाकी बचे 63 ग्रुपों में से 61 ग्रुपों की परीक्षा तो कुरुक्षेत्र और करनाल जिले में ही आयोजित करवाई जाएगी. यदि किसी प्रकार की कोई परेशानी आती है तो पंचकूला में परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा. Group 57और ग्रुप 56 परीक्षा से संबंधित आंसर की भी इसी सप्ताह जारी करने की बात कही जा रही है. कंट्रोल रूम पर भी पूरी नजर रखी जा रही है, अर्थात् पल-पल की रिपोर्ट ली जा रही है.

आज ग्रुप 56 के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट

सोमवार यानि आज ग्रुप 56 के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन हो रहा है. उम्मीदवारों को परीक्षा देने में किसी प्रकार की कोई भी परेशानी ना हो, इस दिशा में हरियाणा सरकार की तरफ से बसों की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई. हरियाणा रोडवेज की बसे भी उम्मीदवारों को सही समय पर गंतव्य स्थान पर पहुंचा रही है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे