Haryana Weather Forecast: हरियाणा में मॉनसून का असर ना के बराबर, अब वापिस से 40 डिग्री जा सकता है तापमान
चंडीगढ़, Weather Update :- हरियाणा में मॉनसून एक बार फिर से कमजोर होता हुआ दिखाई दे रहा है, संपूर्ण इलाके में तापमान में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है. जिस वजह से अब गर्मी लोगों को फिर से काफी परेशान कर रही है. मौसम विशेषज्ञ की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है, जिसके अनुसार आने वाले 3-4 दिनों में हरियाणा के तापमान में लगातार वृद्धि देखने को मिल सकती है. हरियाणा प्रदेश के संपूर्ण इलाके में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है.

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार हो सकता है कि इस सप्ताह के अंत तक एक बार फिर से Monsoon सक्रिय हो जाए.भारी बारिश को लेकर किसी प्रकार की कोई भी संभावना नहीं है. यदि मॉनसून की वजह से बरसात होती है, तो वह हल्की बूंदाबांदी ही होगी. मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सोमवार को Haryana व एनसीआर दिल्ली से आगे निकल गया है.
गर्मी करेंगी लोगों को काफी परेशान
जिसके बाद एक बार फिर से गर्म आद्र पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिस वजह से Temperature में वृद्धि देखने को मिलेगी. तापमान में वृद्धि की वजह से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती हुई दिखाई देगी. हरियाणा के मौसम में समय-समय पर बदलाव देखने को मिल रहा है. कभी अचानक बारिश हो जाती है, तो कभी गर्मी इतनी बढ़ जाती है कि लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. आने वाले तीन-चार दिन आपको भयंकर गर्मी का सामना करना होगा.

