Haryana Clerks Strike News: हरियाणा में हड़ताल पर बैठे क्लर्क को दुष्यंत चौटाला का सीधा संदेश, काम पर लौटे नहीं तो HKRN से करेंगे नई भर्ती
चंडीगढ़ :- जैसा कि आपको पता है कि हरियाणा में क्लर्कों की तरफ से सैलरी में वृद्धि के लिए हड़ताल की जा रही. पिछले काफी लंबे समय से सैलरी में वृद्धि की मांग कर रहे हैं. जब इस बारे में हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से बातचीत की गई, तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी कलर्को की टीम की बातचीत हुई है. उन्होंने कहा कि यदि Clerk इसी प्रकार अपनी मांगों पर अड़े रहते हैं तो उन्हें काम के लिए कोई ना कोई अल्टरनेट तो निकालना ही होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि यह Finance Department के अंतर्गत आने वाला मुद्दा है.

हरियाणा के डिप्टी सीएम ने दी क्लर्को को चेतावनी
वहीं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की तरफ से कहा गया कि यदि क्लर्क अपनी मांग पर इसी तरह अड़े रहते हैं, तो फिर काम करवाने के लिए कौशल रोजगार निगम के माध्यम से भी भर्ती करवाई जा सकती है. उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में काम में डिले नहीं होगा. रेवेन्यू Department में तो काम अच्छे से चल रहा है, परंतु Education डिपार्टमेंट में कलर्क का काफी अहम रोल होता है. वहां अवश्य ही कम डिले हो रहा है. उन्होंने कहा कि फाइनेंस मिनिस्टर से भी मुलाकात हुई है. अब देखना होगा कि दोनों में सहमति बन पाती है या नहीं. तब तक कार्य करने के लिए कौशल रोजगार निगम के तहत भर्ती करवाई जा सकती है.

