Haryana News

Haryana News: इन 6 जिलों से खेतों का रेत बेचेगी हरियाणा सरकार, किसानों को मिलेंगे एक तिहाई रूपए

चंडीगढ़ :- हरियाणा सरकार की तरफ से एक नई पॉलिसी पर कार्य किया जा रहा है. इस पॉलिसी के तहत देश में पहली बार यमुना नदी से लगते 6 जिलों के लिए Haryana Government की तरफ से यह खास योजना बनाई है. इस पॉलिसी के जरिए यमुना में आई बाढ़ या ज्यादा बारिश की वजह से करनाल, पानीपत, सोनीपत, पलवल से फरीदाबाद के खेतों में जमा हुई रेत- गाद की नीलामी की जाएगी. इस नीलामी से जो भी राशि सरकार को मिलेगी, उसका एक तिहाई हिस्सा किसानों को दिया जाएगा और दो तिहाई हिस्सा सरकार के पास रहेगा.

cm 3

बाढ़ की वजह से हुआ हरियाणा के इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान 

सरकार की इस नई पॉलिसी से किसान और सरकार दोनों को ही लाभ होने वाला है. बता दे की यमुना से सटे एरिया में जमीन का कटाव होता है, जिससे फसलों को भी काफी नुकसान होता है. Haryana में बाढ़ की वजह से 1324 सड़कों को भी तकरीबन 2000 किलोमीटर एरिया से ज्यादा का नुकसान हुआ है. संभावना जताई जा रही है कि इस वजह से तकरीबन 338 करोड रुपए तक का नुकसान हुआ है. सड़कों के साथ-साथ 14 पूलों को भी नुकसान पहुंचा है, जिसे ठीक करवाने में अब 8 करोड रुपए तक की लागत खर्च हो सकती है. सड़कों को पहला जैसा बनाने के लिए 20 लाख तक लागत के छोटे कार्य एक्सईएन- एसडीओ लेवल की कमेटी और 20 लाख से ऊपर के कार्य जॉइंट टेंडर के जरिए पूरे करवाए जाएंगे.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे