Haryana News

Raksha Bandhan 2023: हरियाणा रोडवेज का बहनों को बड़ा तोहफा, रक्षाबंधन पर फ्री रहेगा सफर- हो गया ऐलान

चंडीगढ़ :-Raksha Bandhan 2023, हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि हरियाणा सरकार की तरफ से हर बार की तरह इस बार भी रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया जाएगा. इस संबंध में आधिकारिक ऐलान भी किया जा चुका है. हरियाणा परिवहन की बसों में हर साल की तरह इस साल भी महिलाएं Free में यात्रा कर सकेंगी,जिससे वह अपने भाइयों के घर राखी बांधने आसानी से जा सकेगी.

haryana roadways Bus 2

हरियाणा सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा  

परिवहन मंत्री की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि CM मनोहर लाल खट्टर से भी इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है. पिछले कई सालों से हरियाणा सरकार की तरफ से रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाओं को यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है.  इस साल भी पिछले साल की तरह ही महिलाएं अपने 15 साल के बच्चों के साथ निशुल्क यात्रा का लाभ ले सकेंगी. इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि यात्रा की सुविधा 29 अगस्त 2023 को दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी तथा 30 अगस्त रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12:00 बजे तक रहेगी. महिलाओं को यह सुविधा साधारण व स्टैंडर्ड सभी बसों में दी जाएगी.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे