नई दिल्ली

Aadhar Card वालों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब इस काम के लिए आधार जरूरी नहीं

चंडीगढ़, Aadhar Card :- केंद्र की तरफ से भारत के रजिस्ट्रार जनरल (RGI) कार्यालय को देश में जन्म और मृत्यु के Registration के दौरान आधार प्रमाणीकरण करने की स्वीकृति दे दी गई है. हालांकि, ऐसे पंजीकरण के लिए आधार Compulsory नहीं है. 27 जून, 2023 को प्रकाशित एक राजपत्र अधिसूचना में सूचना दी गई है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) ने RGI कार्यालय को जन्म और मृत्यु के पंजीकरण के दौरान प्रदान किए गए पहचान विवरण को प्रमाणित करने के लिए आधार डेटाबेस का Use करने की स्वीकृति दें दी है.

aadhar card

MEITY द्वारा जारी दिशा निर्देशों का किया जाए पालन 

कहा गया कि जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के तहत नियुक्त रजिस्ट्रार, ‘पहचान स्थापित करने के उद्देश्य से, जन्म या मृत्यु के रिपोर्टिंग फॉर्म में मांगी  अन्य जानकारी के साथ  इकट्ठे किये जा रहे Aadhar Number के सत्यापन के लिए, स्वैच्छिक आधार पर आधार प्रमाणीकरण को करना है या नहीं करना है, इस चीज की अनुमति प्रदान की जाए. राज्य सरकारें और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन आधार प्रमाणीकरण के उपयोग के बारे में MEITY की तरफ से तय दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है.

MEITY ने 2020 में किया था नियमों को अधिसूचित 

2020 में, MEITY ने नियमों को अधिसूचित किया, जिसमें कहा गया कि केंद्र सरकार सुशासन, सार्वजनिक धन को बचाने और जीवन में सरलता को प्रोत्साहित करने के लिए संस्थाओं से अनुरोध करके आधार प्रमाणीकरण की अनुमति प्रदान कर सकती है. मानदंडों के मुताबिक, आधार प्रमाणीकरण का उपयोग करने की इच्छुक मंत्रालय या राज्य सरकारें ऐसे प्रमाणीकरण को सही ठहराने के लिए एक प्रस्ताव बनाएगी और इसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के संदर्भ में केंद्र सरकार के सामने पेश करेंगी.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे