Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 15 अगस्त को जेलों से कैदी होंगे रिहा
चंडीगढ़ :- हरियाणा सरकार की तरफ से आजादी की 76वी वर्षगांठ के मौके पर अबकी बार 43 कैदियों को विशेष छूट देने का फैसला लिया गया है. इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया की 60 साल और उससे अधिक उम्र के 7 कैदियों को जेल से रिहा किया जाएगा. इसके लिए जरूरी है कि उन्होंने बिना छूट के वास्तविक सजा का 50% पूरा कर लिया हो, तभी वह जेल से रिहा हो पाएंगे.

जेल कैदियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विशेष तोहफा देगी हरियाणा सरकार
इसी प्रकार ऐसे कैदी जिन्होंने बिना छूट अवधि के दो तिहाई या 66 परसेंट तक की सजा पूरी कर ली है, उनकी सजा को भी कम कर दिया जाएगा. ऐसे 33 कैदियों को अबकी बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विशेष छूट का लाभ दिया जाएगा. Haryana की जेल में तीन ऐसे कैदी भी है जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है, वे बेहद गरीब है इस वजह से वह जुर्माना राशि देने में सक्षम नहीं है. सरकार की तरफ से अब इन्हें भी विशेष लाभ दिया जाएगा. Government की तरफ से इन्हें योजना का लाभ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिहा कर दिया जाएगा.
अबकी बार भी स्वतंत्रता दिवस के लिए लोगों मे है काफी उत्साह
इसके लिए जरूरी है कि कैदियों को किसी भी न्यायालय में जुर्माने की राशि जमा करवानी होगी. यदि वह 15 August तक यह काम नहीं करवा सके, तो उन्हें रिहा नहीं किया जाएगा. पिछले साल की तरह इस साल भी 15 अगस्त को लेकर लोगों में काफी उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है. अबकी बार भी हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा. इसके लिए Government राशन डिपो के माध्यम से लोगों को तिरंगे उपलब्ध करवाएगी.

