मौसम

Haryana Today Weather Update: आज और कल प्रदेश के इन क्षेत्रों में होगी बूंदाबांदी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

चंडीगढ़, Weather Update :- जैसा कि आपको पता है कि पिछले 2 सप्ताह से हरियाणा में मानसूनी गतिविधियों में कमी दर्ज की गई है. बारिश ना होने की वजह से हमें भी गर्मी ने काफी परेशान किया है. वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से कुछ आंकड़े भी जारी किए गए हैं, जिसके अनुसार राज्य में Monsoon के प्रवेश से लेकर कल तक 348.9 MM बरसात दर्ज की गई है, जो सामान्य बरसात की तुलना में 28% ज्यादा है. वही, हरियाणा के मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग की तरफ से इसको लेकर पूर्वानुमान भी जारी किया गया है.

barish

आज और कल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हो सकती है हल्की बूंदाबांदी

मॉनसून ट्रफ की अक्षय रेखा का पश्चिमी छोर अभी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर और हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ा हुआ है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इसके थोड़े से दक्षिण की तरफ आने से हवाओं में बदलाव देखने को मिल सकता है. जिस वजह से पुरवाई नमी वाली (Today Haryana Weather Update) हवाओं के प्रभाव से एक बार फिर प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है. बता दे कि हरियाणा राज्य में आज रात्रि एवं कल मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, जिस वजह से पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल आदि जिलों में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है.

16 अगस्त से फिर लग जाएगा मानसून पर ब्रेक 

वहीं इसके विपरीत, दक्षिण एवं दक्षिणी पश्चिमी जिलों यानी कि महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी आदि कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बरसात भी दर्ज की जा सकती है. 16 August से 20 August तक हरियाणा में Monsoon पर ब्रेक लगा रहेगा. भले ही पिछले कुछ दिनों में बारिश कम हुई हो, परंतु मॉनसून सीजन में सामान्य से कहीं गुना ज्यादा बारिश हुई है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे