HTET Exam Date 2023: हरियाणा बोर्ड ने HTET परीक्षा के लिए कसी कमर, इस महीने में होगा एग्जाम
चंडीगढ़ :- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है. जैसा कि आपको पता है कि आमतौर पर इन परीक्षाओं का आयोजन हर साल November – December महीने में ही किया जाता है, परंतु अबकी बार बोर्ड की तरफ से इन परीक्षाओं को थोड़ा जल्दी करवाया जा सकता है. शिक्षा बोर्ड की तरफ से की जा रही तैयारियों के अनुसार अक्टूबर महीने के Last या फिर नवंबर महीने की शुरुआत में इन परीक्षाओं का आयोजन करवाया जा सकता है.

शिक्षा बोर्ड ने शुरू की परीक्षाओं की तैयारी
इन परीक्षा को पास करने के बाद ही JBT और बीएड कर चुके युवक टीचर बनने के लिए आवेदन कर पाते हैं. पिछले साल 3 व 4 दिसंबर को HTET की परीक्षाओं का आयोजन करवाया गया था और इससे पिछले साल तो 18 व 19 दिसंबर को परीक्षाओ का आयोजन हुआ था. हालांकि अभी तक परीक्षाओं को लेकर भिवानी शिक्षा बोर्ड की तरफ से आधिकारिक रूप से कोई भी जानकारी Share नहीं की गई है, परंतु यदि सब कुछ सही रहा तो बोर्ड की तरफ से प्रयास किया जा रहे हैं कि यह परीक्षा November Month में ही समाप्त कर दी जाए.
युवको की तुलना में ज्यादा युवतियां होती है इस परीक्षा में शामिल
वही बोर्ड को इस दौरान दशहरा, दीपावली व अन्य त्योहारों के साथ-साथ दूसरी परीक्षाओं के शेड्यूल का भी विशेष ध्यान रखना है. इस परीक्षा को लेकर युवाओं में काफी क्रेज देखने को मिलता है, खासकर युवतियों में. साल 2022 में इस परीक्षा में 2 लाख 61 हजार 389 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, इनमें से 1 लाख 88 हजार 083 महिलाएं शामिल हुई थी.

