IPS Shatrujeet Kapoor Biography in Hindi: IPS शत्रुजीत कपूर होंगे हरियाणा के नए DGP, मनोहर सरकार ने जारी किये आदेश
चंडीगढ़, IPS Shatrujeet Kapoor Biography in Hindi :– हरियाणा के नुहू जिले में हुई हिंसा के बाद अब हरियाणा पुलिस को अपना नया महानिदेशक मिल गया है. पिछले कुछ दिनों से इसको लेकर काफी चर्चाएं भी हो रही थी. अब Government की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं. जिसमें जानकारी देते हुए बताया गया है कि 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी शत्रुजीत कपूर को नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त कर दिया गया है. अभी तक पीके अग्रवाल की तरफ से यह जिम्मेदारी संभाली जा रही थी, वह मंगलवार यानी कल 15 August को रिटायर हुए हैं.

कौन है नए DGP शत्रुजीत कपूर
हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी शत्रुजीत कपूर का जन्म 21 अक्टूबर 1966 में हुआ था. यह मूल रूप से पंजाब के फगवाड़ा के निवासी है. शत्रुजीत कपूर की पुलिस अधीक्षक के रूप में पहली नियुक्ति साल 1995 में भिवानी जिले में हुई थी. इसके बाद इन्हें करनाल में पुलिस अधीक्षक हाईवे पेट्रोल एवं रोड सेफ्टी के पद पर नियुक्त कर दिया गया था. इस बारे में भी जानकारी दी गई थी कि हरियाणा के नए DGP को लेकर गुरुवार को दिल्ली में UPSC की एंपैनलमेंट कमेटी की बैठक हुई थी.
#HaryanaGovt has appointed Sh Shatrujeet Singh Kapoor, IPS as Director General of Police, Haryana with immediate effect.#Haryana #DIPRHaryana pic.twitter.com/Yy0lwYpcTw
— DPR Haryana (@DiprHaryana) August 16, 2023
इस प्रकार इनका नाम हुआ फाइनल
इस Meeting में हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव संजीव कौशल और डीजीपी पीके अग्रवाल (IPS Shatrujeet Kapoor Biography in Hindi) भी मौजूद रहे थे. बता दे कि प्रदेश सरकार की तरफ से डीजीपी का नाम शॉर्ट लिस्ट करने के लिए करीब 1 महीने पहले ही कमेटी को 9 आईपीएस अधिकारियों के नाम भेजे थे, अब इन 9 आईपीएस अधिकारियों में से शत्रुजीत का नाम फाइनल कर दिया गया है और इन्हें डीजीपी की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है.


One Comment