Haryana News

Haryana News: हरियाणा सरकार ने इन कमर्चारियों को दिया बड़ा तोहफा, वेतन में हुई इतनी वृद्धि

चंडीगढ़ :- हरियाणा सरकार की तरफ से राज्य की विभिन्न सरकारी संस्थानों में कार्य करने वाले फार्मेसी ऑफिसर को एक बड़ा तोहफा दिया गया है. बता दे की सरकार की तरफ से फार्मेसी ऑफिसर्स के वेतन में वृद्धि की गई है. अब प्रदेश के फार्मेसी अधिकारियों को 35,400 रूपये से बढ़कर 39900 रूपये के Pay Grade का लाभ मिलेगा, इस खबर को सुनकर सभी फार्मेसी ऑफिसर्स काफी खुश दिखाई दे रही है.

cm 6

हरियाणा सरकार ने दिया फार्मेसी ऑफिसर्स को बड़ा तोहफा 

प्रदेश में फार्मेसी अधिकारियों के 1085 पद स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 703 पदों पर ही अधिकारी कम कर रहे हैं बाकी शेष पद अभी भी खाली है. एसोसिएशन गवर्नमेंट फार्मासिस्ट हरियाणा के राज्य प्रधान विनोद दलाल की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि पिछले काफी समय से फार्मेसी वर्ग पर बेंड 7 के लिए संघर्ष किया जा रहा था.

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का जताया आभार

बता दे कि साल 2019 में प्रदेश के फार्मेसी ऑफिसर्स 9 दिन के लिए स्ट्राइक पर भी गए थे और बाद में स्वास्थ्य मंत्री अनिल बीच की तरफ से उन्हें आश्वासन दिलाया गया था. जिसके बाद उन्होंने अपनी हड़ताल वापस ली थी. राज्य प्रधान की तरफ से वेतन में वृद्धि करने के लिए सरकार की तारीफ की गई है और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त किया गया है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे